महाराष्ट्र में BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार के बीच हिंसा भी देखने को मिल रहा है। बीएमसी चुनाव में प्रचार के दौरान एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर जानलेवा हमला किया गया है। आइए जानते हैें इस पूरी घटना के बारे में।
पेट में चाकू घोंप दिया गया
एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर जानलेवा हमला के बाद उन्हें स्कूटर पर बिठाकर उनके कार्यकर्ता अस्पताल ले आये। हाजी सलीम का अस्पताल में इलाज जारी है। सलीम कुरैशी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रचार करते समय उम्मीदवार के पेट में सीधे चाकू घोंप दिया गया था।
मुंबई के बांद्रा इलाके में में खलबली
BMC चुनाव में एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर हमले की घटना के सामने आने के बाद मुंबई के बांद्रा इलाके में में खलबली मच गई है। फिलहाल उम्मीदवार का इलाज जारी है। पुलिस की माने तो शिंदे गुट नेता का इलाज चल रहा है वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू से हमला करने वाला हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है या नहीं अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि सलीम कुरैशी पहले MIM में कार्यरत थे, लेकिन चुनाव के समय शिंदे गुट शामिल हो गए। उन्हें शिवसेना पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसी के चुनाव प्रचार के दौरान उनपर हमला किया गया है।
ये भी पढ़ें- BMC चुनाव से पहले मुंबई पुलिस ने फर्जी नोटों की सप्लायर को पकड़ा, 60 हजार के बदले देती थी 1 लाख का जाली माल