1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मुंबई और पुणे में होने वाला बम धमाका" पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल और फिर...

"मुंबई और पुणे में होने वाला बम धमाका" पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल और फिर...

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 23, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 01:52 pm IST

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स ने कॉल कर जानकारी दी है कि मुंबई और पुणे में होने वाला बम ब्लास्ट होने वाला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच में जुट गई। वहीं, पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति को लेकर भी पता करने में जुट गई है।

mumbai police- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (PTI)

मुंबई: आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आते ही हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मुंबई और पुणे में बम धमाके होने वाले हैं। जिस सुन मुंबई पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कॉलर की बात को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड में आ गई। वहीं, पुलिस को कॉल करने वाले कॉलर ने ये दावा भी किया कि उसे अगर 2 लाख रुपये मिल जाएं तो वो इन धमाकों को रोक सकता है। इसके बाद पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में जुट गई। जांच में पता चला कि कॉलर यूपी को रहने वाला है। इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों ने दी।

कॉलर ने बम धमाके रोकने का किया दावा

मुंबई पुलिस सूत्रों में आगे बताया कि कल सुबह 10 बजे एक अज्ञात कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले शख्स ने पुलिस कंट्रोल बताया कि 24 जून की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाक़े में बम धमाका होने वाला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड आ गई। सूत्र ने आगे कहा कि कॉलर ने आगे दावा किया कि उसे अगर 2 लाख रुपये मिल जाए तो वो ये धमाके रोक सकता है। जानकारी के मुताबिक, कॉलर ने दावा किया कि पुणे में भी बम धमाका होने वाले है और यह धमाका वह खुद करवा रहा है जिसके लिए उसे 2 करोड़ रुपये मिले हैं और अगर इसे 2 लाख और मिल जाएगा तो ये बम धमाके नहीं होंगे और वो अपने आदमियों के साथ मलेशिया चला जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया और जांच के दौरान पुलिस को पता चला की कॉलर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 505(1)(B), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।