1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Cabinet Expansion in Maharashtra: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी

Cabinet Expansion in Maharashtra: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 09, 2022 07:17 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 07:17 am IST

Cabinet Expansion in Maharashtra: बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री शामिल होंगे। इनमें बीजेपी और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से राजभवन में होगा।

Chief Minister Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Chief Minister Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis Image Source : PTI

Highlights

  • महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार आज
  • बीजेपी और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी
  • डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग दिया जा सकता है

Cabinet Expansion in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं। सीएम शिंदे नांदेड़ और हिंगोली जाने वाले थे। सचिवालय कर्मचारियों की मुहर्रम की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री शामिल होंगे। इनमें बीजेपी और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से राजभवन में होगा।

सभी औपचारिकताएं पूरी 

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सोमवार को कैबिनेट विस्तार को लेकर दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई। दिल्ली हाईकमान से भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग दिया जा सकता है।

9 से 18 अगस्त तक कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द

महाराष्ट्र का विधानसभा मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले की तैयारियों के लिए छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। सचिवालय की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक 9 से 18 अगस्त तक कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें कार्यालय में उपस्थित रहने का कहा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।