1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: बीच सड़क में कार ने अचानक लिया यू-टर्न, हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 अन्य घायल

VIDEO: बीच सड़क में कार ने अचानक लिया यू-टर्न, हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 अन्य घायल

 Published : Sep 30, 2021 11:06 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 11:06 pm IST

मुम्बई के लोअर परेल इलाके में हृदयविदारक हादसा हुआ है। एक कार चालक के गलत यू-टर्न ले लिया, जिससे इलाज के दौरान 1 बाइक सवार की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

VIDEO: बीच सड़क में कार ने अचानक लिया यू-टर्न, हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 अन्य घायल- India TV Hindi
VIDEO: बीच सड़क में कार ने अचानक लिया यू-टर्न, हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 अन्य घायल Image Source : VIDEO GRAB

मुम्बई: मुम्बई के लोअर परेल इलाके में हृदयविदारक हादसा हुआ है। एक कार चालक के गलत यू-टर्न ले लिया, जिससे इलाज के दौरान 1 बाइक सवार की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

दरअसल, मुंबई में लोअर परेल के फीनिक्स मिल मॉल के सामने की मुख्य सड़क पर दादर की दिशा से जा रही एक कार 29 सितंबर की आधी रात को अचानक यू टर्न लेती है। बीच सड़क पर कार द्वारा लिए इस यू टर्न के कारण सामने की ऑपोज़िट दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल इस कार को बचाने के चक्कर में सड़क की दूसरी तरफ चली जाती है, जिसके कारण दूसरी तरफ से आ रही बाइक से ये मोटरसाइकिल टकरा जाती है। 

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार भावेश अरुण संघवी उम्र 25 साल, घाटकोपर का रिहिवासी और पीछे बैठा कृष्णा अशोक कुराडकर उम्र 26 साल, चेम्बूर रिहिवासी थे। इन दोनों को नायर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 1 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं जिस दूसरी बाइक को इस बाइक ने ठोका था उसके सवार अशफाक मुल्तानी को हल्की चोटे आई हैं, उसका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

एन एम जोशी मार्ग पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर आईपीसी की धाराओं 279,337,304 A के तहत और बॉम्बे मोटर एक्ट 184,134 के तहत  केस दर्ज कर लिया है और कार सवार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।