1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में RCB की जीत के बाद मचा था हुडदंग, वीडियो अब आया सामने, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुणे में RCB की जीत के बाद मचा था हुडदंग, वीडियो अब आया सामने, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 06, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 05:33 pm IST

आरसीबी की जीत के बाद पुणे की सड़कों पर फैन्स जश्न में डूबे नजर आए। हालांकि इस दौरान फैन्स ने जमकर हुड़दंग मचाया। इसके चलते पुलिस को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अब हुड़दंग मचाने वाले 40 फैन्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

फैन्स ने सड़कों पर मचाया हुड़दंग।- India TV Hindi
फैन्स ने सड़कों पर मचाया हुड़दंग। Image Source : INDIA TV

पुणे: आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने जीत हासिल की। ये पहली बार था जब आरसीबी की टीम ने इस सीरीज में कप जीता था। आरसीबी की जीत के बाद से देशभर में टीम के फैन्स ने जश्न मनाया। हालांकि इस दौरान पुणे की सड़कों पर फैन्स का हुड़दंग भी देखने को मिला। आरसीपी फैन्स के हुड़दंग की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस को भी शहर में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर हुड़दंग कर रहे आरसीबी फैन्स का वीडियो भी सामने आया है।

सड़कों पर मचाया हुड़दंग

वहीं पुणे की सड़कों पर हुड़दंग करने वाले आरसीबी फैन्स के खिलाफ अब पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना के कई सारे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसके जरिए पुलिस ने इन हुड़दंगियों की पहचान की है। वहीं अब पुलिस ने सड़क पर जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वाले 40 आरसीबी फैन्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जीत की जश्न के दौरान पुणे में सड़क पर जमकर नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुणे पुलिस ने कार्रवाई की है। 

40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

डीसीपी निखिल पिंगले ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल में जीत के बाद महाराष्ट्र के पुणे में कुछ युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान उन्होंने सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया। जीत के जश्न में डूबे युवाओं ने हाथ में रॉकेट लेकर और कई अन्य पटाखे जलाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। अब पुणे की FC रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।