1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सूतक के साथ ही दिखने लगा चंद्र ग्रहण का असर, पूजा-अर्चना के बाद नागपुर के कई प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट हुए बंद-VIDEO

सूतक के साथ ही दिखने लगा चंद्र ग्रहण का असर, पूजा-अर्चना के बाद नागपुर के कई प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट हुए बंद-VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 07, 2025 05:54 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 06:05 pm IST

चंद्र ग्रहण के चलते नागपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद कर दिए गए हैं। शनिवार रात 9:00 बजे से लगने वाले चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो गया है।

कपाट हुए बंद- India TV Hindi
कपाट हुए बंद Image Source : REPORTER INPUT

आज चंद्र ग्रहण की वजह से नागपुर के सभी प्रसिद्ध मंदिरों हुई कपाट बंद कर दिए गए हैं। नागपुर के कोराडी स्थित भारत का प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर, चंद्र ग्रहण की वजह से मंदिर के कपाट बंद कर दिया गया। साथ ही साथ मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया गया है।

विधिवत पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद

रविवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग लग रहा है। आज से ही पितृपक्ष की भी शुरुआत हो रही है। चंद्र ग्रहण से पहले नागपुर जिले के कोराडी मंदिरों में दोपहर विधिवत पूजा, आरती के बाद कपाट बंद कर दिए गए। रात 9:00 बजे से लगने वाले चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो गया है।

श्रद्धालु नहीं कर सकते मंदिर में भगवान के दर्शन

चंद्र ग्रहण के चलते नागपुर के महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर कोराडी में जो स्थित है। वहां परंपरावो का पालन करते हुए सूतक काल की शुरुआत होते ही मुख्य कपाट बंद कर दिया गया एवं मंदिर परिसर में जो अन्य मंदिर है, उन प्रमुख मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए कपाट बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह की पूजा अर्चना या दर्शन पूरी तरीके से वर्जित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।