1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसी अनजान कार, चालक के खिलाफ केस दर्ज

सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसी अनजान कार, चालक के खिलाफ केस दर्ज

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 30, 2023 06:29 am IST,  Updated : Jul 30, 2023 06:29 am IST

कार चालक ने बताया कि उसे किसी काम के सिलसिले में जाना था और गाड़ी को काफिले के एकदम पीछे डाल दिया गया। उसने बताया कि उसे इस बात की भी कोई जानकारी नहीं थी कि काफिले के पीछे कार से चलने पर उसके खिलाफ कोई कार्यवाही होगी।

CM Eknath Shinde Security lapse unknown car entered the convoy case filed against the driver- India TV Hindi
सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा में चूक Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कॉनवॉय में एक कार के घुस जाने से हलचल मच गई। कार चालक के खिलाफ मुंबई की बांद्रा पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है। बांद्रा पुलिस के मुताबिक कार चालक का नाम गंगू रजाक है। कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 279 और 336 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कार चालक में बताया कि उसका कोई इरादा नहीं था कि वह सीएम शिंदे के काफिले के पीछे जाए। 

सीएम एकनाथ शिंदे के काफिले में घुसी कार

कार चालक ने बताया कि उसे किसी काम के सिलसिले में जाना था और गाड़ी को काफिले के एकदम पीछे डाल दिया गया। उसने बताया कि उसे इस बात की भी कोई जानकारी नहीं थी कि काफिले के पीछे कार से चलने पर उसके खिलाफ कोई कार्यवाही होगी। हालांकि पुलिस ने बताया कि कार चालक को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि यह घटना गुरुवार रात की है जब 9.45 बजे सीएम शिंदे का कॉनवॉय बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास से आगे बढ़ रहा था। 

पुलिस ने केस दर्ज कार चालक को किया गिरफ्तार

इसी दौरान एक नीले रंग की मर्सिडीज कार एकनाथ शिंदे के काफिले के पीछे चल पड़ी। पुलिस ने आरोपी चालक को रुकने की चेतावनी दी। बावजूद इसके कार चालक नहीं रूका। पुलिस की चेतावनी के बावजूद कार चालक तेज गति के कार को आगे लेकर चला गया। पुलिस ने कार चालक को आगे जाकर रोका और उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर किया। हालांकि अगले दिन कोर्ट ने कार चालक को जमानत दे दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।