1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कांग्रेस सांसद का बेतुका बयान, बोले- पाकिस्तान में 99 फीसदी आतंकवादी तो बीजेपी-आरएसएस वाले भी 1 फीसदी

कांग्रेस सांसद का बेतुका बयान, बोले- पाकिस्तान में 99 फीसदी आतंकवादी तो बीजेपी-आरएसएस वाले भी 1 फीसदी

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : May 28, 2025 11:19 pm IST,  Updated : May 28, 2025 11:19 pm IST

आज कांग्रेस सांसद दानिश अली ने अलीगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, इसी दौरान वे बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल को आतंकवादी कह गए।

कांग्रेस सांसद दानिश अली- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद दानिश अली Image Source : PTI

कांग्रेस के सांसद दानिश अली ने आज अलीगढ़ लिंचिंग को लेकर अपना एक बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान बजरंग दल समेत बीजेपी-आरएसएस को आतंकी बता दिया। दानिश अली ने कहा कि अलीगढ़ में जो लिंचिंग की गई है, उसे देखकर लगता है कि पाकिस्तान में 99 फीसदी आतंकवादी है तो लिंचिंग करने वाले बजरंग दल के लोग एक फीसदी आतंकवादी ही है।

बीजेपी-आरएसएस को भी कहा आतंकी

आगे कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा। अगर पाकिस्तान में 99 फीसदी आतंकवादी है तो बीजेपी-आरएसएस के ये जो लोग देश में धर्म और बीफ के आरोप लगाकर लोगों को मारते है यह भी इस देश के एक फीसदी आतंकवादी लोगों के कैटेगरी में शामिल हैं। गौ-रक्षकों को स्टाइपेंड देना तो मोदी ने सीएम रहते गुजरात से शुरू किया वहीं से यह शुरुवात हुई।

ट्रम्प के दावे को पीएम ने क्यों नहीं नकारा

विदेशी डेलिगेशन पर उन्होंने कहा कि विदेश में हम सरकार के साथ हैं, पर मोदी ने अपने दोस्त ट्रम्प के कहने पर बिजनेस डील के लिए भारतीय सेना को रोक सीज फायर किया। विदेश मंत्रालय के कहने से काम नहीं होगा, मोदी ने एक बार भी इस बात को नकारा नहीं। दो दिन गुजरात में थे, वहीं बोल देते कि ट्रम्प जो बोले वह झूठ है। आखिर क्यों नहीं बोल रहे मोदी? 

शाहीन बाग बुलडोजर कार्रवाई पर भी अपनी बात कहते हुए दानिश अली ने कहा कि जो होगा कानून से होगा लेकिन बीजेपी के एमपी के मंत्री हमारी सेना के बहन का अपमान करते उनपर कार्रवाई नहीं होती। एक बीजेपी नेता सड़क पर अश्लील हरकते करते उनपर कारवाई नहीं होती।

वक्फ कानून पर कही ये बात

वक्फ कानून पर भी दानिश अली ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वक़्फ को लेकर आज मुंबई में मीटिंग थी, हमारी एक कानूनी लड़ाई चल रही और दूसरी ये लोगों में जाकर अभियान चला रहे है। जानकारी दे दें कि मुंबई में आज वक्फ कानून के खिलाफ ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक मीटिंग का आयोजन किया था जिसमे मुंबई के मुस्लिम समाज के धर्मगुरु और नेता शामिल हुए थे। उद्धव शिवसेना से अरविंद सावंत स्थानीय सांसद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: हत्या का आरोपी ऑटो चालक 24 साल बाद गिरफ्तार, किराये के विवाद में पैसेंजर का किया था मर्डर

मीठी नदी घोटाला: एक्टर डिनो मोरिया से EOW की पूछताछ, उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सफाई का दिया गया था कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।