1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस नेता को चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस नेता को चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

 Published : Oct 30, 2024 02:22 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 03:17 pm IST

परेश धननी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि यह दिल का दौरा मामूली था। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

congress leader- India TV Hindi
कांग्रेस नेता परेश धननी Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता परेश धननी को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात कांग्रेस नेता परेश धननी महाराष्ट्र के नासिक में पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि यह दिल का दौरा मामूली था। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

पुरुषोत्तम रुपाला के खिलाफ लड़ा था लोकसभा चुनाव

बता दें कि गुजरात कांग्रेस के नेता परेश धननी ने राजकोट से बीजेपी के पुरुषोत्तम रुपाला के खिलाफ हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव लड़ा था। पुरुषोत्तम रुपाला क्षत्रियों पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों पर असंतोष का सामना कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव में रुपाला को हरा चुके हैं

परेश धननी ने2002 में अमरेली विधानसभा सीट से पुरुषोत्तम रुपाला को हरा दिया था। परेश धननी इससेृ पहले गुजरात विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और तमाम सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लग गए है। राज्य् विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं जिनके लिए 20 नवंबर 2024 को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर 2024 को की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।