1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Covid-19 Cases: महाराष्ट्र के इन शहरों में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, मुंबई में कुल 2500 मामले, बीएमसी ने उठाया ये कदम

Covid-19 Cases: महाराष्ट्र के इन शहरों में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, मुंबई में कुल 2500 मामले, बीएमसी ने उठाया ये कदम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 01, 2022 06:18 pm IST,  Updated : Jun 01, 2022 06:38 pm IST

Covid-19 Cases: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

Covid-19 Cases- India TV Hindi
Covid-19 Cases Image Source : PTI

Highlights

  • मुंबई में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • पुणे, मुंबई और ठाणे से 3,475 केस दर्ज
  • मुंबई में टेस्टिंग बढ़ाने के दिए गए आदेश

Covid-19 Cases: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में आज की तारीख में 2500 ऐक्टिव मामले हैं। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। आज महाराष्ट्र में कोरोना के 3,475 ऐक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2500 मामले अकेले मुंबई से हैं, लेकिन इनमें से कोई अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, इसलिए घबराने की जरुरत नहीं है।

कोरोन संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए मुंबई में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है, क्योंकि यहां कोरोना पॉजिटिव दर 6 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। बीएमसी ने आज इसकी जानकारी दी। बीएमसी ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर टेस्ट बढ़ाने का आदेश जारी किया है। वहीं, टेस्टिंग लैब में काम कर रहे लोगों को भी पूरी क्षमता के साथ एक्टिव रहने के लिए कहा गया है। 

मुंबई में अप्रैल की तुलना में मई महीने में कोविड-29 के मामलों में 100 फीसदी का उछाल आया है। मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 506 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि इस साल 6 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा मामले हैं।

बता दें कि मॉनसून के नजदीक होने के कारण अब कोविड-19 केस में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। केरल में 29 मई को मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, केरल में भी कोरोना के मामले में उछाल आया है। केरल में पिछले दो महीने से अधिक समय के बाद मंगलवार को 1000 से ज्यादा संक्रमण के मामले रिपोर्ट हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।