मुंबईः भारी बारिश की वजह से लाखों लोगों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से सटे पालघर में भारी बारिश के चलते पश्चिम रेलवे सेवा प्रभावित है। कई जगहों पर पटरियों के पास पानी जमा होने के कारण पश्चिम रेलवे की दहानू तक की लोकल सेवा धीमी गति से चल रही है। रेलवे विभाग के अनुसार, दहानू-विरार लोकल सेवा 25 से 30 मिनट देरी से चल रही है।
Related Stories
लाखों लोग लोकल में करते हैं सफर
बता दें कि लाखों लोग रोजाना लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। ट्रेनें देरी से चलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर लोगों को ट्रेनों का इंजतार करते देखा जा रहा है।
बारिश का येलो अलर्ट जारी
दरअसल, पालघर में तेज बारिश के चलते देहर्जे नदी पर बनाया गया पुल पानी में डूब गया है। इसकी वजह से पालघर-मनोर वाड़ा के बीच का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने आज पालघर, रायगढ़, ठाणे, मुम्बई और नवी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कल से ही रही है बारिश
बता दें कि मुंबई शहर के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 6.3 से 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है। मानसून आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मुंबई समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।