1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बुलढाणा: आंध्र प्रदेश से शिरडी जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 35 श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

बुलढाणा: आंध्र प्रदेश से शिरडी जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 35 श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 18, 2025 08:53 am IST,  Updated : Apr 18, 2025 09:00 am IST

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। बुलढाणा पुलिस ने अस्पताल का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें घायलों को भर्ती कराया गया है।

injured in hospital- India TV Hindi
अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु Image Source : X/ANI

महाराष्ट्र के बुलढाणा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप काले ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक और शिरडी जा रही थी। बस में सवार श्रद्धालु 'देव दर्शन' के लिए जा रहे थे। 

बुलढाणा सिविल अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. अनंत मगर ने बताया, "बुलढाणा सिविल अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं। ये लोग आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु देव दर्शन के लिए नासिक और शिरडी जा रहे थे। रास्ते में उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 35 लोग घायल हुए हैं।"

पुलिस की जांच जारी

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस में सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ था या ट्रक गलत जगह पर पार्क था। इस मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया। इस वजह से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन लोगों को दूसरे अस्पताल भी ले जाया जा सकता है।

गुजरात बस हादसे में चार की मौत

बुधवार को गुजरात के राजकोट में स्थानीय नगर निगम के लिए संचालित एक इलेक्ट्रिक बस ने यातायात सिग्नल से गुजरते समय कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा चार घायल भी हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बस पूर्वाह्न करीब 10 बजे शहर के '150 फुट रिंग रोड' पर इंदिरा सर्किल के पास सिग्नल पर नहीं रुकी। बस ने कम से कम दो चार-पहिया वाहनों और छह दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी और फिर घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। गांधीग्राम पुलिस थाने की निरीक्षक सेजल मेघानी ने बताया, "बस की चपेट में आने से चार लोगों की लोगों की मौत हो गई जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।" उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोग घायल भी हो गए। घायलों में एक सात-वर्षीय लड़का भी शामिल है, जो इस घटना का सबसे कम उम्र का पीड़ित है। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान शिशुपाल सिंह राणा के रूप में हुई है, जो घायल है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।