महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं है और देश में राष्ट्रवादी मुसलमान मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते। उन्होंने औरंगाबाद जिले में औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या उन्हें उनका कदम मंजूर है?
Related Stories
"मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं"
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमारे राजा केवल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता। भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। औरंगजेब और उसका वंश बाहर से आया था। इस देश का एक मुसलमान जो राष्ट्रीय विचारधारा का है वह औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं करता। वह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।"
"औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए?"
औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर प्रकाश आंबेडकर पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ठाकरे और आंबेडकर के दलों ने गठबंधन किया था। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अकोला में जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वह संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग था। राज्य में औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए?