1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महिला के पेट से डॉक्टर्स ने निकाला 10 किलो का ट्यूमर, हैरान कर देगी सर्जरी की यह स्टोरी

महिला के पेट से डॉक्टर्स ने निकाला 10 किलो का ट्यूमर, हैरान कर देगी सर्जरी की यह स्टोरी

 Published : Feb 01, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 07:52 pm IST

ठाणे सिविल अस्पताल आम मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है। अस्पताल में अत्यधिक जटिल एवं अफोर्डेबल सर्जरी बड़ी कुशलता से की जा रही है।

महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो पानी से भरा मांस का गोला- India TV Hindi
महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो पानी से भरा मांस का गोला Image Source : INDIA TV

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव जैसे दिखने वाले एक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करके महिला को नई जिंदगी दी है। अस्पताल के डॉक्टरो ने एक महिला के पेट से दस किलोग्राम का ट्यूमर (पानी से भरा मांस का गोला) सफलतापूर्वक निकाला। डॉक्टरों के लिए यह ऑपरेशन आसान नहीं था लेकिन जटिल सर्जरी को कुशलता कर दिखाया।

दर्द से बेहद परेशान थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, उल्हासनगर इलाके में सब्जी बेचने वाली 48 साल की महिला पिछले छह महीने से पेट दर्द से काफी परेशान थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण निजी अस्पतालों में इलाज कराना संभव नहीं था। इसलिए वह दर्द को नजरअंदाज करती रही। जब दर्द सहन नहीं हुआ तो वह इलाज कराने सिविल अस्पताल पहुंची।

सिविल अस्पताल रेफर की गई थी महिला

महिला को जनवरी के पहले सप्ताह में इलाज के लिए उल्हासनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां के डॉक्टरों ने 20 जनवरी को उसे आगे के इलाज के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जब जांच की गई तो महिला के पेट में भारी भरकम पानी से भरा मांस का गोला दिखाई दिया। 

महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो पानी से भरा मांस का गोला
Image Source : INDIA TVमहिला के पेट से निकाला गया 10 किलो पानी से भरा मांस का गोला

जांच में 10 किलो गांठ निकला

अस्पताल के जिला सर्जन डॉ. कैलास पवार एवं अतिरिक्त जिला शल्यचिकित्सक डॉ धीरज महंगड़े के मार्गदर्शन में सोमवार को महिला का ऑपरेशन किया गया और उसके पेट से लगभग 10 किलो वजन का पानी से भरा मांस का गांठ निकाला गया। इस ऑपरेशन को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शेलके ने सफलतापूर्वक किया और महिला को नई जिंदगी दी।

दो घंटे चली थी सर्जरी

दरअसल, महिला के गर्भाशय की सोनोग्राफी और सीटी स्कैन से पता चला कि उसके पेट में पानी भरा हुआ गांठ हुआ है। इसलिए सर्जरी काफी मुश्किल थी लेकिन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे चली सर्जरी के बाद गांठ को निकाला। इस सर्जरी को सफल बनाने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. डॉ. श्रेया शेल्के, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट प्रियंका महांगडे और अन्य स्टाफ ने काफी मेहनत की।

क्यों होती है पेट में गांठ

शैल्यचिकित्सक डॉ. कैलास पवार ने बताया कि महिलाओं के पेट में गांठ शरीर में होने वाले कुछ बदलावों के कारण होती है। पेट में दर्द, अपच, प्राकृतिक क्रियाएं करने में कठिनाई आदि लक्षण पाए जाते हैं। कभी-कभी यह गांठ कैंसरयुक्त भी हो सकती है। इसलिए इस गोली की जांच के लिए स्कूल एक मेडिकल एक्सपेरिमेंट डिपार्टमेंट में भेजा गया है।

(रिपोर्ट- रिजवान शेख)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।