1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिरडी साईं बाबा के चरणों में कितना चढ़ा दान? 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

VIDEO: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिरडी साईं बाबा के चरणों में कितना चढ़ा दान? 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 14, 2025 07:09 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 07:17 pm IST

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी और नोटों के बंडल भी साईं बाबा के चरणों में चढ़ाया है।

शिरडी साईं बाबा के चरणों में चढ़ा दान- India TV Hindi
शिरडी साईं बाबा के चरणों में चढ़ा दान Image Source : INDIA TV

गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान तीन दिनो में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए हैं। साईं बाबा के चरणों में 6 करोड़ 31 लाख से ज्यादा का चढावा चढ़ा है। इन भक्तों ने साईं के चरणों में नकदी, सोने-चाँदी के आभूषण और अन्य सामान दान में दिए हैं।

दान काउंटर पर 1 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये जमा हुए

साईं बाबा की दक्षिणा पेटी में 1 करोड़ 88 लाख 08 हजार 194 रुपये का दान जमा हुआ है, जबकि दान काउंटर पर 1 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये जमा हुए हैं। टोल पास दान से 55 लाख 88 हजार 200 रुपये प्राप्त हुए हैं, जबकि डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन दान, चेक, डीडी दान और मनीऑर्डर के माध्यम से 2 करोड़ 5 लाख 76 हजार 626 रुपये का दान एकत्र किया गया है।

57 लाख से ज्यादा का चढ़ा सोना

इसके अलावा 57 लाख 87 हजार 925 रुपये मूल्य का 668 ग्राम सोना, 5 लाख 85 हजार 879 रुपये मूल्य की 800 ग्राम चांदी, कुल 6 करोड़ 31 लाख 31 हजार 362 रुपये का दान साईं के चरणों में जमा हुआ है।

दान में चढाए गए कोरोंड़ों रुपये का लेखा-जोखा

  • दक्षिणा पेटी में 1 करोड़ 88 लाख 08 हजार 194 रुपये
  • दान काउंटर पर 1 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये
  • टोल पास दान से 55 लाख 88 हजार 200 रुपये प्राप्त
  • डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन दान, चेक, डीडी दान, मनीऑर्डर के जरिए भी दान
  • ऑनलाइन से 2 करोड़ 5 लाख 76 हज़ार 626 रुपये दान
  • 668 ग्राम सोना जिसकी कीमत 57 लाख 87 हजार 925 रुपये 
  • 800 ग्राम चाँदी जिसकी कीमत 5 लाख 85 हजार 879 रुपये 
  • कुल दान 6 करोड़ 31 लाख 31 हजार 362 रुपये

रिपोर्ट- मनोज गडेकर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।