1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगी थी माफी, बीजेपी के साथ बनाना चाहते थे सरकार', एकनाथ शिंदे का बड़ा खुलासा

'उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगी थी माफी, बीजेपी के साथ बनाना चाहते थे सरकार', एकनाथ शिंदे का बड़ा खुलासा

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 18, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 04:10 pm IST

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शिंदे ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में जाकर पीएम मोदी से माफी मांगी थी। वह MVA गठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाना चाहते थे।

पीएम मोदी, शिंदे और उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
पीएम मोदी, शिंदे और उद्धव ठाकरे Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा खुलासा किया है। विधान परिषद में बोलते हुए शिंदे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनसे माफी मांगी थी। कहा था हम आप के साथ सरकार बनाना चाहते हैं। मुंबई आकर वह (उद्धव ठाकरे) इस बात से पलट भी गए थे। 

एकनाथ शिंदे ने बताई अंदर की बात

विधान परिषद में बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, 'एक अंदर की बात बताता हूं। इनके (अनिल परब) प्रमुख (उद्धव ठाकरे) भी मोदी जी को जाकर मिले थे। कहा था मुझे माफ करिए...मोदी साहेब से मिले और कहा हम फिर आप के साथ आते हैं। लेकिन यह आकर (मुंबई) पलट गए।'

अनिल परब भी गए थे- शिंदे ने बताया

इसके साथ ही शिंदे ने कहा, 'आप (अनिल परब) भी गए थे। जब आप को नोटिस आई थी, तब आप गए थे। आप ने कहा था, इस (केस) से बचा लीजिए। जब आप इससे बाहर आ गए तो आप ने पलटी मार दी। ये बात मुझे पता है।

हमने जो किया खुलेआम किया- शिंदे

शिंदे ने कहा, 'इसलिए में आप से कहता हूं कि हमने जो किया वह खुलेआम किया। हम छिपछिपाकर नहीं गए थे। जब शिवसेना, धनुषबाण खतरे में आ गई। जब बालासाहेब के विचार खतरे में आ गए। जब आप ने औरंगजेब के विचारों को कबूल कर लिया। तब हमने आप (उद्धव ठाकरे) का तांगा पलट दिया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।