1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. काला जादू के शक में महिला को लोहे की छड़ से दागा, पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने पर किया मजबूर

काला जादू के शक में महिला को लोहे की छड़ से दागा, पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने पर किया मजबूर

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 18, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 02:36 pm IST

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। वहीं महिला के बेटे और बहु की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काला जादू के शक में महिला को लोहे की छड़ से दागा।- India TV Hindi
काला जादू के शक में महिला को लोहे की छड़ से दागा। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अमरावती: जिले के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां काला जादू करने के संदेह में 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और लोहे की छड़ से दाग दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना 30 दिसंबर की है, जिसकी शिकायत इस महीने के शुरू में दर्ज कराई गई। बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू ने कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह बुजुर्ग महिला चिखलदारा तालुका के रेत्याखेड़ा गांव की रहने वाली है। 

घर पर अकेली थी महिला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में शिकायतकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि 30 दिसंबर को जब महिला घर पर अकेली थी तब उसके पड़ोसियों ने यह आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया कि वह काला जादू करती है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने महिला को लाठी से पीटा तथा उन्हें थप्पड़-घूसे मारे और उसके हाथ-पैर पर लोहे की छड़ से दाग भी दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला को पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद गले में जूते-चप्पल की माला डालकर उन्हें घूमाया गया। 

बहु-बेटे ने की शिकायत

काम के सिलसिले में कहीं और गए महिला के बेटे और बहु को 5 जनवरी को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा कि यह घटना गंभीर है और उन्होंने शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि रेत्याखेड़ा गांव जंगल के अंदरूनी क्षेत्र में है और घटना की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी को भेजा गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि जिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, क्या उस थाने ने इस घटना को छिपाने का प्रयत्न किया। यदि ऐसी कोई चूक/खामी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

फिल्म के रिलीज से पहले सिनेमा हॉल में दी भेड़ की बलि, हीरो के पोस्टर पर खून से तिलक; 5 गिरफ्तार

हवा में 20 मिनट तक उल्टा लटके रहे लोग, झूले का मजा बना सजा; Video देख दंग रह जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।