1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के फैकल्टी मेंबर्स की हड़ताल, 2500 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे हैं ये मांग

मुंबई के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के फैकल्टी मेंबर्स की हड़ताल, 2500 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे हैं ये मांग

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Mar 14, 2022 03:38 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 03:38 pm IST

महाराष्ट्र के तकरीबन 2500 से ज्यादा फैकल्टी मेंबर्स (मेडिकल टीचर, प्रोफेसर और कुछ ट्रेनी डॉक्टर) हड़ताल पर हैं। नायर और सायन अस्पताल के भी फैकल्टी मेंबर हड़ताल पर चले गए हैं।

मुंबई के जेजे अस्पताल के फैकल्टी मेंबर गए हड़ताल पर- India TV Hindi
मुंबई के जेजे अस्पताल के फैकल्टी मेंबर गए हड़ताल पर Image Source : INDIA TV

आर्थिक राजधानी मुंबई के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेजे के फैकल्टी मेंबर हड़ताल पर चले गए हैं। स्थायी नौकरी और सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर यह डॉक्टर अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं। महाराष्ट्र के तकरीबन 2500 से ज्यादा फैकल्टी मेंबर्स (मेडिकल टीचर, प्रोफेसर और कुछ ट्रेनी डॉक्टर) हड़ताल पर हैं। नायर और सायन अस्पताल के भी फैकल्टी मेंबर हड़ताल पर चले गए हैं।

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से हुई थी मौत-

इससे पहले मुंबई के उपनगर कांदिवली में बृहस्पतिवार दोपहर एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब सफाई कर्मचारी एकता नगर इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में सफाई करने के लिए घुसे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके साथ एक अन्य कर्मचारी भाग्यशाली रहा कि वह टैंक में नहीं उतरा था। 

तीनों कर्मचारियों से कोई संकेत नहीं मिलने पर वह वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद, दमकल और पुलिस कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बेहोश कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सफाई कर्मचारियों को किसने काम पर रखा था और इस सिलसिले में कांदिवली पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।