1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गढ़चिरोली से 6 लाख की इनामी माओवादी 'राजेश्वरी' गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई खुलासे

गढ़चिरोली से 6 लाख की इनामी माओवादी 'राजेश्वरी' गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई खुलासे

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 26, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 05:31 pm IST

महाराष्ट्र की गढ़चिरोली पुलिस ने 6 लाख की इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं ये माओवादी 2006 से ही सक्रिय थी। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

गढ़चिरोली से 6 लाख की इनामी माओवादी राजेश्वरी गिरफ्तार।- India TV Hindi
गढ़चिरोली से 6 लाख की इनामी माओवादी राजेश्वरी गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

गढ़चिरोली: जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गढ़चिरोली में 6 लाख की इनामी महिला माओवादी को गिरफ्तार किया है। महिला माओवादी पर महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। बता दें कि फरवरी महीने में माओवादी अपना टीसीओसी काल मनाते हैं। इस दौरान माओवादी सरकारी संपत्ति या पुलिस बलों पर अक्सर हमला करते हैं। हालांकि इसी दौरान गढ़चिरोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6 लाख की इनामी जहाल महिला माओवादी राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा को गिरफ्तार किया है।

अब तक इन जगहों पर थी सक्रिय

पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला माओवादी सदस्य राजेश्वरी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा साल 2006 में चेतना नाट्य मंच के सदस्य के रूप में शामिल होकर माओवादी आंदोलन में सक्रिय हुई। इसके बाद 2010-2011 में चेतना नाट्य मंच में डिप्टी कमाण्डर के पद पर पदोन्नत हुई। साल 2016 में फरसेगड दलम में उसका तबादला हो गया और वह 2019 तक इसमें एक सदस्य के रूप में कार्यरत रही। साल 2019 में ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की तोयनार थाना पुलिस ने वन क्षेत्र में पुलिस पार्टी साथ हुई मुठभेड़ के संबंध में महिला माओवादी राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा को आपराधिक शिकायत में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2020 में जेल से रिहा होने के बाद 2023 तक वह टेलर टीम दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत एसीम (एरिया कमिटी मेंबर) पद पर काम कर रही थी।

इन अपराधों में रही शामिल

वहीं इस माओवादी के कार्यकाल के दौरान किए गए अपराधों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह महिला माओवादी अब तक 04 मुठभेड़ में शामिल हो चुकी है। इसमें सबसे पहले साल 2016 में छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र मौजा कर्रेमर्का में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यह शामिल रही। वहीं 2016 में ही छत्तीसगढ़ के मौजा मरेवाडा वन क्षेत्र में भी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यह शामिल थी। इसके अलावा साल 2019 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित मौजा कचलाराम वन क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी यह शामिल थी। फिर साल 2023 में गढ़चिरोली के मौजा केडमारा वन क्षेत्र में गढ़चिरौली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी इसके शामिल होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: मनोज जरांगे की मुश्किलें बढ़ीं, बीड में दर्ज हुआ मामला, डिप्टी CM पर लगाए थे आरोप

नासिक के अस्पताल में डॉक्टर पर दरांती से किया 18 वार, जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।