1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में सुबह-सुबह फायरिंग, कनपटी के नीचे शख्स को मारी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस की टीम

मुंबई में सुबह-सुबह फायरिंग, कनपटी के नीचे शख्स को मारी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस की टीम

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 28, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 05:38 pm IST

गोली लगने से 57 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया है और इस पूरे जांच में जुट गई है।

गोली लगने के बाद घायल हुआ शख्स- India TV Hindi
गोली लगने के बाद घायल हुआ शख्स Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के पठानवाड़ी इलाके में आज सुबह लगभग 5:30 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही कुरार पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कनपटी के पास लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग अब्बू तलहा अव्वल बेग उर्फ तला शेट (57) पर की गई। गोली उनके गर्दन के नीचे यानी कनपटी के पास लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुरानी रंजिश का है मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई। हमलावर कौन थे? इसका पता लगाने के लिए कुरार पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था।

करोड़ों रुपये का सोना, विदेशी मुद्रा और गांजा भी जब्त

वहीं, दूसरी ओर मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिनों में 21.8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा, विदेशी मुद्रा और सोना जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क विभाग ने 21 से 24 सितंबर के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर यह जब्ती की। 

आरोपी गिरफ्तार

कोलंबो (श्रीलंका) से आए एक यात्री को एक ट्रॉली बैग में छिपाए गए 2.624 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक' गांजे के साथ पकड़ा गया जिसकी कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपये है। वहीं, बैंकॉक (थाईलैंड) से आए एक यात्री को 18.40 करोड़ रुपये मूल्य के 18.4 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।