1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी की GF गिरफ्तार; मामला खुला तो पुलिस भी रह गई दंग

पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी की GF गिरफ्तार; मामला खुला तो पुलिस भी रह गई दंग

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 28, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 04:11 pm IST

नागपुर के राजनगर इलाके में विनय उर्फ बबलू पुणेकर रहते थे। वह शहर के बड़े अखबार में कई सालों तक बतौर फोटोग्राफर काम कर चुके हैं। 24 फरवरी की दोपहर एक शख्स उनके घर में घुसा और उसने बंदूक से गोली मारकर विनय की हत्या कर दी थी।

मृतक की फाइल फोटो,...- India TV Hindi
मृतक की फाइल फोटो, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी (ब्लैक शर्ट में) Image Source : INDIA TV

नागपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक पूर्व प्रेस फोटोग्राफर विनय उर्फ बबलू पुणेकर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके कथित प्रेमी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी साक्षी ग्रोवर है, जबकि फरार शूटर आरोपी हेमंत शुक्ला आजमगढ़ का रहने वाला है। नागपुर पुलिस की दो टीम उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह पर रवाना की गई है। पुलिस इस मामले में ब्लैकमेलिंग का एंगल खोज रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लव ट्रायंगल का मामला सामने आ रहा है।

नागपुर के राजनगर इलाके में 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे फोटोग्राफर की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय विनय घर पर अकेले मौजूद थे। गोली मारकर हत्या को अंजाम देने के बाद भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था।

साक्षी की 10 साल पहले हुई थी विनय से जान-पहचान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साक्षी की करीब 10 साल पहले विनय से पहचान हुई थी। इसके बाद उनके बीच मित्रता थी लेकिन शादी के बाद वह अपने ससुराल कटनी चली गई थी। वहां साक्षी के पति की 3 साल पहले मौत हो गई। इसके बाद कटनी के एक जिम में बतौर ट्रेनर काम करने वाले हेमंत शुक्ला से उसकी मित्रता हुई। वह मित्रता प्रेम संबंधों में बदल गई और करीब 6 माह पहले साक्षी नागपुर रहने आ गई।

साक्षी ने ही घर के नजदीक छोड़ा

हेमंत ने साक्षी के सभी ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस ले लिया था। वह साक्षी की हर गतिविधि पर वह बारीकी से नजर रखता था। साक्षी और विनय की चैटिंग भी उसने देखी थी, इस वजह से उसे विनय और साक्षी के बीच प्रेम संबंध होने का शक हुआ। 23 फरवरी को वह नागपुर आया था। उसने साक्षी को बताएं कि वह विनय को समझा कर वापस चला जाएगा, उसने विनय से संपर्क किया और शनिवार दो बार को मीटिंग तय हुई। शनिवार को साक्षी ने भी विनय से दो बार संपर्क किया था। साक्षी ने ही हेमंत को पुलिस लाइन टाकडी के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास छोड़ा था, वहां से हेमंत पैदल ही विनय के घर गया था जहां दोनों के बीच हाथापाही भी हुई। जांच में खुलासा हुआ कि हेमंत ने दो बार विनय के गले पर पिस्टल रखकर फायरिंग की थी।

सेक्सटॉर्शन के एंगल से भी जांच

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घर की जांच के दौरान भारी मात्रा में निरोध के पैकेट मिले हैं। इसके अलावा लैपटॉप और पेन ड्राइव में अश्लील फोटो भी थे। विनय के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पॉर्न वीडियो और फोटो से भरे हुए थे। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन संदेह है कि लव ट्रायंगल के साथ-साथ कहीं ब्लैकमेलिंग के चलते तो हत्या तो नहीं हुई है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। अश्लील फोटो मिलने से पुलिस मामले में सेक्सटॉर्शन का एंगल भी खोज रही है। पुलिस को संदेह है कि साक्षी और हेमंत ने मिलकर हत्या की साजिश तो नहीं रची थी, साक्षी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे रही।

यह भी जानकारी मिली है एक साल पहले विनय को धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल आ रहे थे। विनय ने साइबर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।