1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में तैनात FCI के अधिकारी समेत 4 पर गिरी गाज, रिश्वतखोरी मामले में CBI ने किया गिरफ्तार

मुंबई में तैनात FCI के अधिकारी समेत 4 पर गिरी गाज, रिश्वतखोरी मामले में CBI ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2025 06:39 am IST,  Updated : May 10, 2025 06:46 am IST

सीबीआई ने FCI के एक सहायक महाप्रबंधक सहित चार लोगों को 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 9 मई को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को भारतीय खाद्य निगम  (FCI) के मुंबई में तैनात एक सहायक महाप्रबंधक सहित चार लोगों को 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफसीआई अधिकारी श्रीनिवास राव मायलापल्ली के अलावा संघीय जांच एजेंसी ने एक व्यवसायी, उसके बेटे और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

सीबीआई अधिकारियों ने की छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मायलापल्ली के कथित तौर पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि एफसीआई अधिकारी श्रीनिवास राव मायलापल्ली के अलावा संघीय जांच एजेंसी ने एक व्यवसायी, उसके बेटे और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस सूचना के आधार पर छापेमारी की थी कि मायलापल्ली कथित तौर पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल है।

6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सीबीआई ने 9 मई को 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें एफसीआई, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के दो सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), तीन निजी व्यक्ति, औरंगाबाद स्थित एक निजी कंपनी और अन्य शामिल हैं।" आरोप है कि मायलापल्ली ने एक व्यवसायी के साथ साजिश रची थी, जो औरंगाबाद स्थित कंपनी में भागीदार था और एफसीआई मुंबई कार्यालय के टेंडर देने के लिए अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत मांगी थी।

जाल बिछाया गया और मायलापल्ली को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने कहा, "सीबीआई ने मुंबई, हैदराबाद और औरंगाबाद में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में तलाशी ली, जिसमें कई डिजिटल डिवाइस, नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।" (भाषा इनपुट)

ये भी पढ़ें-

India Pakistan Tension: पाक सेना का दावा, पाकिस्तान के एयरबेस पर आधी रात भारत ने कर दिया बड़ा मिसाइल हमला

दावा: भारत ने तबाह किया रावलपिंडी का 'नूरखान एयरबेस', जानें क्यों है ये पाकिस्तान की लाइफलाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

cbi