1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पायलट सुमित सभरवाल को लेकर क्या बोले उनके दोस्त और पड़ोसी? अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई है उनकी जान

पायलट सुमित सभरवाल को लेकर क्या बोले उनके दोस्त और पड़ोसी? अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई है उनकी जान

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 14, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 01:50 pm IST

अहमदबाद प्लेन हादसे में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इनमें सभी क्रू मेंबर की जान चली गई। हादसे में कुल 241 लोगों की जान गई है। इसमें मुंबई के रहने वाले पायलट सुमित सभरवाल ने भी अपनी जान गंवा दी है।

पायटल सुमित सभरवाल की भी हादसे में गई जान- India TV Hindi
पायटल सुमित सभरवाल की भी हादसे में गई जान Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद प्लेन हादसे में पायलट सुमित सभरवाल की भी जान चली गई। पायलट सुमित सभरवाल मुंबई के रहने वाले थे। वे पवई इलाके में जलवायु विहार में अपने बुजुर्ग पिता के साथ रहते थे। करीबी दोस्तों के मुताबिक, सुमित अपनी पायलट की जॉब से रिटायमेंट लेना चाहते थे। जल्द रिटायरमेंट लेने की तैयारी भी उन्होनें कर ली थी। 

रिटायरमेंट लेने की बना रहे थे योजना

उनके दोस्त पूर्व लेफिनेंट माल सिंह ने कहा कि सुमित के पिता 88 साल के हैं। वह घर पर अकेले रहते थे। उनका ख्याल रखने वाला भी कोई नहीं था। पिता का ख्याल रखने के लिए वो रिटायरमेंट लेने की योजना बना रहें थे। 

पिता की बहुत चिंता करते थे

सुमित सभरवाल के दोस्त और पूर्व लेफिनेंट माल सिंह ने कहा कि सुमित बहुत ही सरल स्वभाव के थे। हमारी सोसायटी के सबसे सज्जन व्यक्ति थे। सुमित कई बार कहते थे की अब रियाटमेंट लेकर पिता का ख्याल रखना है। इस युग में पिता का ख्याल रखने वाले बहुत कम मिलते है, पिता की बहुत चिंता करते थे। इसके साथ ही उनके दोस्त माल सिंह ने कहा कि सुमित सभरवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। किसी से कभी उनका मनमुटाव नहीं था।

पिता को वॉक कराने ले जाते थे

सुमित सभरवाल के पड़ोसी राजपाल सिंह राणा ने कहा कि वह जेंटलमैन थे।अपने पिता के लिए उनका सेवाभाव बहुत ही प्रभावित करने वाला था। वो हर रोज सुबह अपने पिता को बिल्डिंग प्रिमायसीस में वॉक करवाते थे। पिता का बहुत ख्याल रखते थे।

बहुत ही डाउन टू अर्थ थे सुमित

राजापाल सिंह ने कहा कि सुमित ने हाल ही में कहा था कि अब मैं फुल टाइम पापा का ख्याल रखूंगा लेकिन अब पिता अकेले हो गए हैं। बहुत सीनियर पायलट थे लेकिन बहुत ही डाउन टू अर्थ रहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।