1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Ganesh Immersion: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की गई जान, शिंदे-उद्धव गुट के समर्थकों में हुई मारपीट

Ganesh Immersion: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की गई जान, शिंदे-उद्धव गुट के समर्थकों में हुई मारपीट

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2022 05:12 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 06:53 pm IST

Ganesh Immersion: 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया।

Ganesh Immersion- India TV Hindi
Ganesh Immersion Image Source : PTI

Highlights

  • 31 अगस्त से शुरू गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ
  • महाराष्ट्र के वर्धा के सवांगी में तीन, देवली में एक लोग डूबे
  • यवतमाल में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूबे

Ganesh Immersion: महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया। उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत प्रदेश के जलगांव जिले में हो गई। उन्होंने बताया कि पुणे के घोड़ेगांव एवं यवात में, धूले जिले में, सतारा के लोनीकंड एवं सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान सड़क हादसे में नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में चार लोगों की मौत हो गई।

Ganesh Immersion
Image Source : PTIGanesh Immersion

बारिश के बीच गणेश पंडाल पर गिरा पेड़, शख्स की गई जान

नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में बारिश के बीच एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया, जिससे इस घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ साल की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गए। 

विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाडा में हुई। वहीं, प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं। अधिकारी ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट हो गई। जलगांव में गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान लोगों के एक समूह ने मेयर के बंगले पर पथराव किया। 

हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की डूबने से मौत

वहीं, हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ में नहर में विसर्जन के दौरान चार युवकों की नहर में, जबकि सोनीपत में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। सात फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नौ युवक नहर की तेजधार में बह गए। जिला प्रशासन नेNDRF की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।