1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, करीब 250 KG कागज से बनाई गई गणपति की इको फ्रेंडली मूर्ति, नाम है- एलफिन्सटन के राजा

मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, करीब 250 KG कागज से बनाई गई गणपति की इको फ्रेंडली मूर्ति, नाम है- एलफिन्सटन के राजा

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 24, 2023 02:56 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 02:56 pm IST

मुंबई में गणपति की इको फ्रेंडली मूर्तियां काफी चलन में हैं। लोग बढ़ चढ़कर इस बार गणपति की इको फ्रेंडली मूर्तियां ही लाए हैं। बड़े पंडालों में भी इको फ्रेंडली मूर्तियां ही दिख रही हैं। एलफिन्सटन के राजा को भी 200-250 किलो के कागज से बनाया गया है।

Ganesh Utsav- India TV Hindi
एलफिन्सटन के राजा Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। इस बार उत्सव के दौरान गणपति की इको फ्रेंडली मूर्तियां देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर बप्पा की ऐसी ही मूर्ति ला रहे हैं। इस तरीके की मूर्तियों का क्रेज इस बार बड़े गणपति मंडलों में भी देखने को मिल रहा है।

एलफिन्सटन के राजा आकर्षण का केंद्र

इस बार एलफिन्सटन के राजा की मूर्ति का काफी चर्चा हो रही है। इसे 200-250 किलो के कागज से बनाया गया है। 18 फीट ऊंची इस मूर्ति को बनाने में कुल 3 महीने का समय लगा है। बप्पा को कृष्ण अवतार में शेषनाग कालिया का मर्दन करते हुए दर्शाया गया है। नाग से बप्पा के मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब 22 फीट है।

ये मूर्ति पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और पूरे 11 दिनों तक मंडल में स्थापित रहेगी। इसका खास ख्याल रखने के लिए AC के जरिए सही तापमान भी यहां मेंटेन रखा जाता है। इस बड़ी मूर्ति के साथ गणपति की एक छोटी मूर्ति भी रखी गई है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

गिरगांव चौपाटी में विसर्जित की जाती है ये मूर्ति

इस मंडल से जुड़े सुधीर सोनावणे ने बताया कि यह इको फ्रेंडली मूर्ति हर साल गिरगांव चौपाटी में विसर्जित की जाती है और कागज से बने होने की वजह से यह आसानी से पानी मे घुल जाती है। सुधीर ने बताया कि यह पेपर के गणपति का तीसरा साल है। कोविड के बाद से ही वो बप्पा की मूर्ति पेपर से बनवा रहे हैं।

सुधीर ने बताया कि वो इको फ्रेंडली मूर्ति के ज़रिए लोगों को पर्यावरण में पॉलीथिन और प्लास्टिक के चलते हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कई सोशल संदेश भी लिखे हैं। वहीं इस मंडल के अध्यक्ष संकेत धुरी ने बताया कि बप्पा की मूर्ति के आकार और कॉन्सेप्ट पर उत्सव के 6 महीने पहले तैयारी शुरू हो जाती है। पिछले साल बप्पा को कागज में ही राम अवतार में दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें: 

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बस एक कॉल से मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, ये है मामला

यूपी: सहारनपुर में हैवानियत की हदें पार! 8 साल की बच्ची से रेप, एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का भी मामला सामने आया 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।