1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई में लड़की की हत्या, पुलिस को दाऊद शेख नाम के युवक की तलाश, जानें पूरा मामला

नवी मुंबई में लड़की की हत्या, पुलिस को दाऊद शेख नाम के युवक की तलाश, जानें पूरा मामला

 Reported By: Saket Rai Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 27, 2024 10:48 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 10:51 pm IST

यह भी पता चला है कि दाऊद की लोकेशन उरण में दिख रही थी इसलिए भी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

मुंबईः नवी मुंबई के उरन इलाके में यशश्री शिंदे नाम के लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस को दाऊद शेख नाम के लड़के की तलाश है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश शिंदे नाम के व्यक्ति ने (लड़की के पिता) पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरन पुलिस स्टेशन में उनकी बेटी यशस्वी शिंदे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की। 

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके भाई महेंद्र कुमार शिंदे ने बताया कि पुलिस ने बुलाया है। ऐसा कहकर उनको घर से उन्हें नीचे बुलाया और हम सब एक पेट्रोल पंप के पास गए जहां एक लड़की का शव बेहद दयनीय अवस्था में पड़ा हुआ था।  उसका चेहरा पूरी तरह से खराब कर दिया गया था और कपड़ों और लड़की के शरीर को देखकर उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह उनकी बेटी है। 

पुलिस तत्काल रूप से लेकर उसे नवी मुंबई के इंदिरा गांधी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। लड़की के पिता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है और आने वाले समय में अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित होता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। ऐसी परिस्थितियों में अन्य धाराएं भी जोड़ेगी। 

हालांकि पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस मामले में दाऊद शेख नाम के शख्स की तलाश है।

अब वहीं अगर बात करें तो लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर साल 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने दाऊद शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिक यशश्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था चूंकि वह नाबालिक थी। इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। 

आपको बता दें उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज़ किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया था। परिवार का ऐसा आरोप है कि इसके बाद दाऊद फिर से यशश्री के संपर्क में था और पता चला है यशश्री अपनी मौत से पहले दाऊद के संपर्क में थी। 

यह भी पता चला है कि दाऊद की लोकेशन उरण में दिख रही थी इसलिए भी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। फ़िलहाल पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम कर्नाटक भेजी है। पुलिस का कहना है कि इस आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।