1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सोने से बना है इस शख्स का मास्क, कीमत लगभग 3 लाख रुपए

सोने से बना है इस शख्स का मास्क, कीमत लगभग 3 लाख रुपए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 01:52 pm IST

मास्क के मामले में महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले शंकर कुराडे सबसे आगे निकले। कुराडे ने तो सोने का ही मास्क बनवा लिया है और अब उसे इस्तेमाल में ला रहे हैं।

शंकर कुराडे- India TV Hindi
शंकर कुराडे Image Source : ANI

पुणे: कोरोना वायरस महामारी के कारण मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। कोरोना के इस काल में मास्क हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में लोग अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग डिजाइन के मास्क खरीद रहे हैं या फिर घर पर भी डिजाइन कर रहे हैं। लेकिन, मास्क के मामले में महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले शंकर कुराडे सबसे आगे निकले। 

कुराडे ने तो सोने का ही मास्क बनवा लिया है और अब उसे इस्तेमाल में ला रहे हैं। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के रहने वाले शंकर कुराडे ने लाखों रुपये खर्च करके सोने का मास्क बनाया है। शंकर के मास्क की कीमत 2.89 लाख रुपये बताई जा रही है। 2.89 लाख रुपये का इस मास्क में दो तोला सोना इस्तेमाल किया गया है। 

शंकर कुराडे ने बताया कि यह एक पतला मास्क है, जिसमें कई छोटे-छोटे छेद हैं ताकि सांस लेने में कोई कठिनाई न हो। कुराडे ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं कि यह मास्क प्रभावी होगा या नहीं?' बता दें कि शंकर सोने के बहुत शौकीन हैं।

अपने शौक के लिए कुराडे हमेशा अपने शरीर पर करीब 3 किलो सोना पहन कर रखते हैं। शंकर हमेशा सभी उंगलियों में सोने की अंगूठी, सोने की चेन और कलाइयों में ब्रेसलेट पहनकर रखते हैं। शंकर ने बताया कि उन्होंने टीवी पर एक शख्स को चांदी का मास्क पहने देखा था। तभी उन्हें सोने का मास्क बनवाने का ख्याल आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।