1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में तेज बारिश से थमी रफ्तार, जुहू-अंधेरी की सड़कें हुईं जलमग्न, समंदर से दूर रहने का अलर्ट जारी

मुंबई में तेज बारिश से थमी रफ्तार, जुहू-अंधेरी की सड़कें हुईं जलमग्न, समंदर से दूर रहने का अलर्ट जारी

 Reported By: Saket Rai,  Dinesh Mourya,  Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 21, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 12:24 pm IST

मुंबई में हो रही तेज बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। वहीं, मौसम विभाग ने समुद्र से दूर रहने का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले कुछ घंटों से हो रही तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। जुहू और अंधेरी जैसे पॉश इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने समुद्र से दूर रहने का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं।

जुहू-अंधेरी में जलभराव

जुहू मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। जुहू का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों को ही मुश्किल हो रही है। वहीं, अंधेरी इलाके में भी सड़कों पर भारी जलभराव देखा जा रहा है। तेज बारिश के चलते अंधेरी सबवे में पानी भर गया है। हालांकि, मुंबई के उपनगरीय रेल सेवा पर अभी तक बारिश का कोई खास असर नहीं पड़ा है और ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

मुंबई में भारी बारिश की संभावना

मुंबई में अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते मुंबई में भारी बारिश, बिजली और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि इस साल जुलाई के महीने में मुबंई में बेहद कम बारिश हुई। 

वहीं, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जल स्तर बारिश के बाद काफी बढ़ गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 19 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार, सात जलाशयों में कुल पानी का स्टॉक 81.86 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह लगभग 11,84,796 मिलियन लीटर है। इन जलाशयों में अपर वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, मिडिल वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी शामिल हैं। ये सभी मिलकर शहर को हर दिन पीने का पानी देते हैं।

दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की संभावनी जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया चौंकाने वाला खुलासा

क्या कहता है संविधान का आर्टिकल 75, कैसे तय होती है मंत्रियों की शक्तियां और जवाबदेही? जानें सबकुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।