1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: महाराष्ट्र में फिर गिरा होर्डिंग, पिंपरी-चिंचवाड़ में कई वाहन चपेट में आए

Video: महाराष्ट्र में फिर गिरा होर्डिंग, पिंपरी-चिंचवाड़ में कई वाहन चपेट में आए

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 16, 2024 07:19 pm IST,  Updated : May 16, 2024 07:28 pm IST

महाराष्ट्र में इससे पहले भी आंधी-तूफान के चलते एक होर्डिंग गिरा था, जिसकी चपेट में आने से की लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

Hording- India TV Hindi
वाहनों पर गिरा होर्डिंग Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में एक होर्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में आए कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि क्रेन की मदद से होर्डिंग को हटाकर नीचे दबे वाहनों को निकाला जाएगा। महाराष्ट्र में एक सप्ताह के अंदर यह होर्डिंग गिरने की दूसरी घटना है। इससे पहले मुंबई में होर्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी।

पिंपली चिंचवाड़ नगर पालिका निगम अधिकारी मनोज लोनकर ने कहा "दोपहर 4.30 बजे के करीब यहां एक होर्डिंग गिर गया। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हम क्रेन की मदद से होर्डिंग को हटाएंगे और इसके नीचे फंसे वाहनों को निकालेंगे।"

मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से 14 की मौत

सोमवार को मुंबई में आए तूफान और बारिश के दौरान एक विशाल होर्डिंग के गिर गया था। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। बिलबोर्ड की उंचाई  करीब 100 फीट थी और इसका साइज 120×120 था। इसका वजन करीब 5 टन से ज्यादा था। हादसे के वक्त बिलबोर्ड जड़ के साथ यानी बिलबोर्ड के फाउंडेशन के साथ उखड़ कर गिर गया। जिस जगह ये बिलबोर्ड बनाया गया है, वहां की मिट्टी दलदली है। बिलबोर्ड की उंचाई करीब 100 फीट से ज्यादा थी। ऐसे में बिलबोर्ड के निर्माण के वक्त फाउंडेशन यानी बुनियाद को मजबूत बनाना चाहिए था। बिलबोर्ड की उंचाई 100 फीट से ज्यादा थी, ऐसे में फाउंडेशन कम से कम 7-8 मीटर जमीन में होना चाहिए था, लेकिन इस केस में फाउंडेशन 3 मीटर से भी कम था।

 

चपेट में आए 100 लोग

भीमकाय बिलबोर्ड के नीचे करीब 50 गाड़ियां दबी थीं। बिलबोर्ड का वजन करीब 5 टन से ज्यादा था। 5 टन लोहे के मलबे के नीचे दबी गाड़ियां चकनाचूर हो गई। गुड्स व्हीकल तहस-नहस हो गए। बिलबोर्ड के निर्माण में इस्तेमाल हुए लोहे की चपेट में जो आया, वो तबाह हो गया। हादसे के वक्त पेट्रोल पंप पर करीब 100 लोग थे, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई, 60 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। पेट्रोल पंप भी उजड़ गया।

यह भी पढ़ें-

आजमगढ़, जौनपुर के बाद भदोही पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- हिंदुओं को मारकर बहाने की बात करते हैं इनके नेता

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर में PM मोदी बोले- अब विकास की बात होती है, तो काशी और अयोध्या की भी चर्चा होती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।