1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'आपके पास वोट है तो मेरे पास फंड...', मालेगांव में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने वोटर्स को दी धमकी

'आपके पास वोट है तो मेरे पास फंड...', मालेगांव में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने वोटर्स को दी धमकी

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 22, 2025 08:10 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 08:15 pm IST

महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है। सभी पार्टियों के दिग्गज वोटर्स के बीच जाकर उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार- India TV Hindi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार Image Source : PTI

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मालेगांव में नगर पंचायत के चुनाव प्रचार की आज शुरुआत की है। अजित पवार ने अपने भाषण के दौरान वोटर्स को धमकी भी दी है। इस पर विवाद गर्मा गया है। उद्धव ठाकरे शिवसेना और कांग्रेस ने अजित पवार को घेरा है।

अगर आपने कट मारा तो मैं भी कट मारूंगा- अजित पवार

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, 'आप मुझे मालेगांव नगर पंचायत में 18-18 उम्मीदवार (महायुति) जीताकर दीजिए, मैं आपसे किए सभी वादे और मांग पूरी करूंगा लेकिन अगर आपने कट मारा तो मैं भी कट मारूंगा। आपके पास वोट है तो मेरे पास फंड है। अब क्या करना है देख लीजिए।'

शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

अजीत पवार के इस बयान पर उद्धव ठाकरे शिवसेना और कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। विपक्षी दलों ने कहा कि अगर अजित पवार इस तरह से धमकी देते हैं तो चुनाव आयोग को उनके बयान को संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सत्ता पक्ष के लोग दबाव तंत्र का उपयोग कर रहे हैं। 

अपने बयान पर डटे रहे अजित पवार

विपक्ष के पलटवार के बाद अजीत पवार अपने बयान पर डटे रहे और समर्थन भी किया है। अजित पवार ने कहा, 'चुनाव के वक्त नेता लोगों से वोट मांगते हुए वादा करते हैं। बिहार में भी हमने देखा है। मैंने किसी की धमकी नहीं दी है, बस कहा की हमें जिताएंगे तो फंड देंगे और विकास करेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।