1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वलसाड जा रही ट्रेन के इंजन में लगी आग, मच गई अफरातफरी

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वलसाड जा रही ट्रेन के इंजन में लगी आग, मच गई अफरातफरी

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 17, 2025 09:35 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 09:42 pm IST

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वलसाड जा रही ट्रेन के इंजन में आग लगने की वजह से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से, कुछ समय के लिए ओएचई सप्लाई बंद कर दी गई।

fire in train- India TV Hindi
ट्रेन के इंजन में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वलसाड जा रही ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। वेस्टर्न रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुर्घटना की जानकारी शेयर की है। पालघर के केल्वे रेलवे स्टेशन पर यह घटना हुई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना शाम 7.56 बजे की है। सूचना मिलते ही आग पर तुंरत काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी थी। जिस इंजन में आग लगी थी, उसे हटाकर नया इंजन जोड़ा गया है। हालांकि आग की वजह से अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।  

ओएचई सप्लाई बंद

सुरक्षा कारणों से, कुछ समय के लिए ओएचई सप्लाई बंद कर दी गई। ट्रेन फिलहाल केल्वे रोड प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सूरत की ओर जाने वाली डाउन ट्रेनें देरी से चल सकती हैं।

हादसे का वीडियो आया सामने-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।