1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में लड़ाई आसान नहीं, कांटे की टक्कर की संभावना

INDIA TV-CNX Opinion Poll: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में लड़ाई आसान नहीं, कांटे की टक्कर की संभावना

 Published : Feb 29, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 06:25 pm IST

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं और यह 48 सीटें केंद्र की सरकार बनवाने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस बार इन 48 सीटों पर चुनाव बेहद ही रोचक रहने वाला है। लेकिन उससे पहले जानिए मराठवाड़ा की सीटों पर कौन बना रहा है बढ़त-

INDIA TV-CNX Opinion Poll Maharashtra- India TV Hindi
मराठवाड़ा में कौन आगे? Image Source : INDIA TV

INDIA TV-CNX Opinion Poll: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी अपनी कमर कास ली है। आयोग मार्च के महीने में कभी भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। चुनावी कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही देशभर में आचार सहिंता लागू हो जाएगी। वहीं इससे पहले दलों ने अपने किले भी मजबूत करना शुरू कर दिए हैं। 

लोकसभा में राज्यों के चुनावी पलड़े की बात करें तो पार्टियों के लिए उत्तर प्रदेश के बाद सगे सबसे महत्वपूर्ण राज्य कोई है तो वह महाराष्ट्र है। यहां की राजनीति पिछले दो वर्षों से बेहद ही रोचक बनी हुई है। यहां लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। इन सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया टीवी-CNX ने एक सर्वे कराया। इस सर्वे में यह जानने का प्रयास किया गया कि राज्य में कौन से पार्टी आगे चल रही है। क्या इस बार भी एनडीए का जलवा दिखेगा या फिर इंडिया गठबंधन अपना जादू दिखायेगा।

कई मायनों में रोचक होगा चुनाव 

इस बार का चुनाव कई मायनों में रोचक रहने वाला है। शिवसेना और एनसीपी के दो फाड़ हो चुके हैं। शिवसेना का एक गुट सीएम एकनाथ शिंदे के साथ है और यह एनडीए का सदस्य है। वहीं एक गुट उद्धव ठाकरे के साथ है जोकि इंडिया गठबंधन का दल है। वहीं एनसीपी का एक गुट अजित पवार के साथ है। यह भी एनडीए में है और एक गुट शरद पवार का है, जोकि इंडिया गठबंधन में शामिल है। 

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में क्या आया सामने?

बता दें कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 8 सीटें मराठवाड़ा संभाग में आती हैं। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के अनुसार, इस संभाग में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां की आठ सीटों में से 4 बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। इसके साथ ही तीन सीटों पर शिवसेना (UBT) जीत सकती है। इसके अलावा एक अन्य सीट पर कांग्रेस पार्टी जीत सकती है। अब अगर गठबंधन के हिसाब से देखें तो मराठवाड़ा की 4 सीटों पर एनडीए तो 4 पर इंडिया गठबंधन जीतता हुआ दिख रहा है।  

सीटों पर क्या है हिसाब?

वहीं अगर सीटों के हिसाब से देखें तो मराठवाड़ा की हिंगोली सीट पर कांग्रेस, नांदेड़ की सीट पर बीजेपी, परभणी सीट पर शिवसेना (UBT) और जालना सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर सकती है। इसके अलावा औरंगाबाद और उस्मानाबाद सीट पर शिवसेना (UBT) जीत सकती हैं। वहीं लातूर और बीड की सीट पर भारतीय जनता पार्टी विजय हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।