1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. INS विक्रांत केस: संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को बताया ठग, मेहुल चोकसी से की तुलना, जानें पूरा मामला

INS विक्रांत केस: संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को बताया ठग, मेहुल चोकसी से की तुलना, जानें पूरा मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 11:34 am IST,  Updated : Apr 11, 2022 11:34 am IST

आरोप लगाने वाले फौजी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमैया ने आईएनएस विक्रांत के लिए निधि जमा करने के लिए जो अभियान चलाया था, उसके लिए उन्होंने भी दान किया था। इस दौरान सोमैया ने 57 करोड़ से ज्यादा की निधि जुटाई लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में इसे जमा करने की जगह उन्होंने इसमें अनियमितता की। 

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut Image Source : PTI

Highlights

  • शिवसेना नेता संजय राउत ने किरीट सोमैया और उनके बेटे पर किया हमला
  • कहा- न्यायपालिका पर दबाव बनाकर, ये ठग छूटने की कोशिश में हैं
  • राउत ने कहा- कहीं मेहुल चोकसी की तरह भाग तो नहीं गए?

मुंबई: आईएनएस विक्रांत मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया  (Kirit Somaiya)  और उनके नगरसेवक बेटे नील सोमैया (Neil Somaiya) की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं, इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने उन पर हमला बोला है। ट्विटर पर राउत ने कहा, 'किरीट सोमैया बेटे के साथ फरार हैं। न्यायपालिका पर दबाव बनाकर, ये ठग छूटने की कोशिश में हैं। अदालत को गुमराह करने के लिए भले ही जाली दस्तावेज बना लें, तब भी सच्चाई की जीत होगी। फिलहाल प्रश्न यही है कि ये दो ठग कहां हैं? कहीं मेहुल चोकसी की तरह भाग तो नहीं गए?'

बता दें हालही में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके नगरसेवक बेटे नील सोमैया के खिलाफ आईएनएस विक्रांत मामले (INS Vikrant Fund Case) में एक रिटायर्ड फौजी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। ये एफआईआर 53 वर्षीय रिटायर्ड फौजी बबन भोंसले (Baban Bhonsle) की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

आरोप लगाने वाले फौजी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमैया ने आईएनएस विक्रांत के लिए निधि जमा करने के लिए जो अभियान चलाया था, उसके लिए उन्होंने भी दान किया था। इस दौरान सोमैया ने 57 करोड़ से ज्यादा की निधि जुटाई लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में इसे जमा करने की जगह उन्होंने इसमें अनियमितता की। 

इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वास भंग), धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 (साझा मंशा) के तहत किरीट सोमैया, उनके बेटे नील और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

जब ये मामला सामने आया, उसके बाद भी संजय राउत ने आरोप लगाया था कि किरीट सोमैया ने आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जमा किए गए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए। ये घोटाला सिर्फ घोटाला नहीं है, बल्कि देशद्रोह है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।