1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'डॉक्टर के पास MR है बैठा, थोड़ी देर रुक जाइये...,' इतना कहते ही युवक ने मराठी लड़की के पेट में मारी लात-VIDEO

'डॉक्टर के पास MR है बैठा, थोड़ी देर रुक जाइये...,' इतना कहते ही युवक ने मराठी लड़की के पेट में मारी लात-VIDEO

 Published : Jul 22, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 11:27 pm IST

मराठी लड़की को पीटने वाले युवक की पहचान हो गई है। आरोपी युवक का नाम गोपाल झा है। पुलिस अब इस आरोपी लड़के की पहचान कर रही है। मराठी लड़की को पीटे जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

युवक ने मराठी लड़की को बेरहमी से पीटा- India TV Hindi
युवक ने मराठी लड़की को बेरहमी से पीटा Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के कल्याण पूर्व के नांदिवली इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में मराठी लड़की की बेरहमी से पिटाई की गई है। ये पीड़ित लड़की अस्पताल में ही रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। अस्पताल में काम करने वाली मराठी लड़की को गोपाल झा नाम के एक प्रवासी युवक ने बेरहमी से पीटा है।

जानिए लड़की ने युवक से क्या कहा?

अस्पताल के रिसेप्शन में काम करने वाली लड़की ने बस इतना कहा था, 'डॉक्टर के यहां एक एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) बैठा है, थोड़ी देर रुक जाइये, उसके बाद डॉक्टर से मिल लीजिएगा।' बस इसी बात से गोपाल झा का पारा हाई हो गया।

अपने पैरों से लड़की को पीटा

तभी इस युवक ने दौड़ते हुए आकर गाली देते हुए लड़की के पेट में जोर से पैर मार दिया। इसके बाद लड़की के बाल पकड़ कर कई बार जमीन में पटक दिया। काफी देर तक अपने पैरों से भी लड़की को पीटता रहा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

सीसीटीवी फुटजे में कैद हुई घटना

अस्पताल में काम करने वाली लड़की को इस तरह पिटते देख, वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी के जाने के बाद लोगों ने लड़की को संभाला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की शिकायत में कहा गया कि गोपाल झा नाम का युवक अस्पताल आया हुआ था। वह डॉक्टर से मिलना चाहता था। रिसेप्शनिस्ट द्वारा थोड़ी देर रुकने के लिए कहने पर गोपाल झा गुस्सा हो गया। लड़की को पीटना शुरू कर दिया। 

स्थानीय लोगों में आक्रोश

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानपाड़ा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामूली सी बात पर एक युवती की इस तरह पिटाई से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। पुलिस से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

कल्यान से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।