1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जैसे लहंगा फाड़ा... वैसे तुम्हें भी फाड़ दूंगा', चाकू दिखाकर युवक ने दुकानदार को दी धमकी, जानिए पूरा मामला-VIDEO

'जैसे लहंगा फाड़ा... वैसे तुम्हें भी फाड़ दूंगा', चाकू दिखाकर युवक ने दुकानदार को दी धमकी, जानिए पूरा मामला-VIDEO

 Published : Jul 20, 2025 07:48 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 07:55 pm IST

चाकू से लहंगा फाड़ने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। गुस्साया युवक दुकानदार को भी चाकू दिखाकर धमकी देते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू से लहंगा फाड़ता हुआ युवक- India TV Hindi
चाकू से लहंगा फाड़ता हुआ युवक Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के कल्याण से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक कपड़े के नामचीन शोरूम से एक युवती ने लहंगा-घांगरा खरीदा। खरीदारी के बाद युवती को वह लहंगा पसंद नहीं आया। उसके दोस्त सुमित सयानी ने शोरूम में जाकर पैसे वापस करने की मांग की।

पैसा वापस करने से किया इनकार

शोरूम मालिक ने स्पष्ट कह दिया कि हम कपड़े बदल सकते हैं, लेकिन पैसे वापस नहीं कर सकते। यही बात सुमित को नागवार गुजरी। उसने गुस्से में जेब से चाकू निकाला, और दुकान में खरीदा गया लहंगा वहीं फाड़ दिया।

चाकू दिखाकर दुकानदार को दी धमकी

इतना ही नहीं उसने दुकानदार को चाकू दिखाकर धमकी दी कि जैसे लहंगा फाड़ा है। वैसे ही तुम्हें भी फाड़ दूंगा। पैसे वापस कर दो। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

गिरफ्तार हुआ धमकी देने वाला युवक

गुंडागर्दी करने वाले सुमित सयानी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। सुमित लहंगा खरीदने वाली युवती का होने वाला पति बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक के गुस्से को देखकर हैरान दिखे ग्राहक

युवक ने जिस तरह से दुकानदार को चाकू दिखाकर धमकी दी थी। इससे शो रूम में बैठे अन्य ग्राहक काफी डर गए। वह युवक के गुस्से को देख कर हैरान दिखे। 

कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।