1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसा, डंपर-इको कार टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक गंभीर

महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसा, डंपर-इको कार टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक गंभीर

 Published : Apr 13, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 02:59 pm IST

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kalyan road accident- India TV Hindi
कल्याण में सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक डंपर और इको कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ।

रायता पुल के पास हादसा

घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि इको कार में कुल 12 पैसेंजर सवार थे। यह कार मुरबाड़ जा रही थी। जैसे ही इको कार कल्याण के नजदीक रायता पुल के पास पहुंची उसकी टक्कर डंपर से हो गई।

क्षमता से अधिक लोग सवार थे 

वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एनएच 61 पर हुए इस हादसे को लेकर डीवाईएसपी ने प्राथमिक जानकारी देते हुए बताया कि एक इको कार और मिक्सर वाहन की आमने सामने टक्कर बेहद तेज रफ्तार में हुई, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इको वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सड़क पर पुल का केवल एक लेन चालू होने के कारण यातायात प्रभावित था, जिससे हादसे की स्थिति बनी।

Accident, kalyan
Image Source : REPORTER INPUTघटनास्थल का दृश्य

पुल को जल्दबाजी में शुरू किया गया

डीवाईएसपी ने कहा कि इस पुल का औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ था, इसके बावजूद जल्दबाजी में इसे शुरू किया गया, जिसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लापरवाही, ओवरलोडिंग और सड़क की स्थिति सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित विभागों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।