1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की कराची बेकरी को किया गया बंद, पिछले साल MNS ने किया था विरोध

मुंबई की कराची बेकरी को किया गया बंद, पिछले साल MNS ने किया था विरोध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 11:39 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 11:39 am IST

पिछले साल नवंबर में MNS नेता सैफ शेख और उसके समर्थकों ने कराची बेकरी के बाहर हंगामा किया था और बेकरी के मालिक से नाम बदलने के लिए कहा था।

मुंबई में स्थित कराची...- India TV Hindi
मुंबई में स्थित कराची बेकरी को किया गया बंद Image Source : TWITTER @MNSHAJISAIF

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में कराची बेकरी नाम से बनी बेकरी की दुकान को बंद कर दिया गया है। पिछले साल राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस बेकरी के नाम को लेकर विरोध किया था और कहा था कि पाकिस्तान के किसी भी शहर के नाम से भारत में कुछ नहीं होना चाहिए। MNS के वाइस प्रेसिडेंट हाजी सैफ शेख ने बेकरी के बंद होने की खबर दी है और इसे बंद करवाना का श्रेय MNS के विरोध को दिया है। 

पिछले साल नवंबर में MNS नेता सैफ शेख और उसके समर्थकों ने कराची बेकरी के बाहर हंगामा किया था और बेकरी के मालिक से नाम बदलने के लिए कहा था। MNS कार्यकर्ताओं ने बेकरी के मालिक को कहा था कि उसकी दुकान का नाम एंटी नेशनल है। यहां रोचक बात ये है कि कराची बेकरी की दुकान बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए एक हिंदू परिवार ने खोली थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बेकरी के मालिक ने यह भी बताया है कि उन्होंने दुकान MNS के दबाव मे बंद नहीं की है बल्कि  दुकान का किराया बहुत ज्यादा हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बेकरी के मैनेजर रामेश्वर वाघमारे के हवाले से कहा कि दुकान का मालिक ज्यादा किराया मांग रहा था और वह किराया उनको मंजूर नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।