1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत 12 आरोपियों को मिली जमानत, कुणाल कामरा के विवाद पर स्टूडियो में की थी तोड़फोड़

शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत 12 आरोपियों को मिली जमानत, कुणाल कामरा के विवाद पर स्टूडियो में की थी तोड़फोड़

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 24, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 06:45 pm IST

शिंदे गुट के शिवसेना नेता राहुल कनाल ने हैबिटैट कॉमेडी क्लब के स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कनाल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शिवसेना नेता राहुल कनाल- India TV Hindi
शिवसेना नेता राहुल कनाल Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उनके शो के आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ की गई थी। इस आरोप में शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल सहित 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही तोड़फोड़ मामले में सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी गई।

स्टूडियो पर की थी तोड़फोड़

कामरा ने मुंबई के खार इलाके के 'यूनिकॉन्टिनेंटल होटल' में स्थित हैबिटैट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान शिंदे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को हैबिटैट कॉमेडी क्लब के स्टूडियो पर तोड़फोड़ की थी। 

कनाल ने कहा था, ये आत्म सम्मान की बात

कामरा के शो के आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ करने के एक दिन बाद राहुल कनाल ने सोमवार की सुबह इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'यह कानून हाथ में लेने का मामला नहीं है। यह विशुद्ध रूप से आत्म-सम्मान की बात है। जब बात बुजुर्गों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, जब आपके बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है, तो आप उस मानसिकता वाले किसी व्यक्ति को निशाना बनाएंगे।’'

कनाल ने कामरा को दी थी चेतावनी

राहुल कनाल ने कुणाल कामरा को चेतावनी देते हुए कहा, 'अभी तक तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। जब भी आप मुंबई में होंगे, आपको शिवसेना शैली में अच्छा सबक मिलेगा।' कनाल ने यह दावा किया कि उन्होंने आयोजन स्थल (हैबीटैट सेट) के मालिक से कहा था कि (विवादास्पद शो की मेजबानी को लेकर) उसके खिलाफ छह प्राथमिकियां दर्ज हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।