1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Lockdown: मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए पहुंचीं CAPF की 5 कंपनियां

Lockdown: मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए पहुंचीं CAPF की 5 कंपनियां

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 10:00 pm IST,  Updated : May 19, 2020 10:00 pm IST

कोविड-19 लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान शहर पुलिस की मदद करने के वास्ते केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पांच कंपनियां मुंबई पहुंच गई हैं।

Police Lockdown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

मुंबई. कोविड-19 लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान शहर पुलिस की मदद करने के वास्ते केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पांच कंपनियां मुंबई पहुंच गई हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र को सीएपीएफ की नौ कंपनियां मिली हैं जिनमें त्वरित कार्यबल की चार, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन कंपनियां शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को पांच कंपनियों से सहायता मिली है, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार मध्य मुंबई के धारावी जैसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा। राज्य में अब तक कोविड-19 से 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं जिनमें से एक अधिकारी समेत 12 की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई और नासिक ग्रामीण के पुलिस विभाग इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।