1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, 4 जून के बाद सब मुंह छिपाते फिरेंगे", संजय निरुपम का बड़ा हमला

"कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, 4 जून के बाद सब मुंह छिपाते फिरेंगे", संजय निरुपम का बड़ा हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 10, 2024 11:27 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 11:27 am IST

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद संजय निरुपम ने बड़ा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, इसलिए कई नेता मोबाइल ऑफ करके नॉट रिचेबल हो गए हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम- India TV Hindi
पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम Image Source : PTI

पार्टी से निष्कासित होने के बाद संजय निरुपम लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिली सीटों पर लेकर जोरदार प्रहार किया है। संजय निरुपम ने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। दरअसल, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें उद्धव ठाकरे की पार्टी के खाते में आई है। यानी उद्धव ठाकरे की शिवसेना बड़े भाई की भूमिका में है। 

"बड़े पैमाने पर विदेश दौरे भी नियोजित"

इसे लेकर संजय निरुपम ने 'एक्स' पर लिखा, "2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस दो सीटें जीती थी। 2019 में कांग्रेस की एक सीट आई। इस बार यूबीटी ने कांग्रेस को भीख की तरह जो सीटें दी हैं, उस हिसाब से 2024 में कांग्रेस जोरो पर आउट होगी, इसलिए कई नेता मोबाइल ऑफ करके नॉट रिचेबल हो गए हैं। 4 जून के बाद ये सब मुंह छुपाते फिरेंगे। बड़े पैमाने पर विदेश दौरे भी नियोजित हो सकते हैं।"

कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 9 अप्रैल को सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई हैं, जबकि शरद पवार वाली एनसीपी के उम्मीदवार 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एमवी में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद मुंबई कांग्रेस की नाराजगी सामने आई। ठाकरे के सामने दिल्ली आलाकमान के झुकने से मुंबई कांग्रेस में नाराजगी दिखी। मुंबई कांग्रेस ने तीन सीट की मांग की थी, लेकिन ठाकरे के दबाव की वजह से मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें उत्तर-मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई मिली हैं। 

महाराष्ट्र में पांच फेज में चुनाव होंगे

बता दें कि महाराष्ट्र लोकसभा की 48 सीटों पर पांच फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई, चौथे फेज और पांचवें फेज के लिए 13 और 20 मई को वोट डाले जाएंगे। मुंबई की सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। पिछली बार लोकसभा के चुनाव राज्य में चार फेज में संपन्न हुए थे। महाराष्ट्र में महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।