1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने पहुंचे मनोज जरांगे पाटिल

महाराष्ट्र: एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने पहुंचे मनोज जरांगे पाटिल

 Published : Apr 26, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 01:18 pm IST

मनोज जरांगे पाटिल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन वह एम्बुलेंस में आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान वह कमजोर लेकिन दृढ़ दिखाई दिए।

मनोज जरांगे पाटिल...- India TV Hindi
मनोज जरांगे पाटिल (फाइल फोटो) Image Source : PTI

जालना (महाराष्ट्र): शिव संगठन के नेता मनोज जरांगे पाटिल शुक्रवार को वोट डालने छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से पड़ोसी जालना के लिए एक एम्बुलेंस में रवाना हुए। बीमार जरांगे-पाटिल ने दोपहर बाद अपने पैतृक गांव अंतरावाली-सरती में अपना वोट डाला। छत्रपति संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल से एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटे हुए जरांगे-पाटिल रवाना हुए थे। जालना की 60 किमी लंबी यात्रा बिना कोई परेशानी के पूरी हो, उसके लिए वह एक मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। अपना वोट डालने के बाद जरांगे-पाटिल के अस्पताल लौटने की उम्मीद है। उन्हें धाराशिव (उस्मानाबाद) में दौरे के दौरान अचानक अस्वस्थ महसूस होने के बाद बुधवार को भर्ती कराया गया था।"

क्या बोले मनोज जरांगे पाटिल?

वहीं, वोट डालने पहुंचे कमजोर लेकिन दृढ़ दिखाई दे रहे जारंगे-पाटिल ने दोहराया कि वह मराठों के समर्थन के लिए किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं केवल इतना कहूंगा कि आपको समझदारी से उन लोगों को वोट देना चाहिए जो आपके हित के लिए लड़ेंगे... न कि उन लोगों के लिए जो मराठों को ओबीसी श्रेणी से आरक्षण मिलने का विरोध कर रहे हैं।"

MVA और महायुती पर बरसे

इस दौरान मनोज जरांगे ने महाविकास अघाड़ी और महायुती पर भी निशाना साधते हुए कहा, ''महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों एक ही हैं चूंकि आपके पास कोई उम्मीदवार नहीं है, तो किसी को भी वोट दें, लेकिन जो भी सेगेसोयर और मराठा आरक्षण के पक्ष में हो। 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से 92-93 पर मराठाओं का प्रभुत्व है। मेरे पास कोई राजनीतिक रास्ता नहीं है, मैं वहां नहीं जाना चाहता, लेकिन अगर आप वहां मुझे आंकने की कोशिश करेंगे तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। लिंगायत समुदाय के साथ मराठा समुदाय सभी एक साथ आएंगे। सवाल गरीबों का है, हमें दाता बनना है।''

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर वोटिंग जारी

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आठ सीटों पर मतदान जारी है। पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीटों तथा मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड और परभणी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की सबसे अधिक 48 सीटें महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में सात और 20 मई के बीच तीन और चरणों में मतदान होगा।

यह भी पढ़ें-

'वोट देकर जाऊंगी ससुराल'... विदाई से पहले मतदान को लेकर अड़ी दुल्हन, देर रात हुआ है विवाह; VIDEO

राहुल गांधी से लेकर अरुण गोविल और हेमा मालिनी तक... दूसरे फेज में इन दिग्गजों की साख दांव पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।