1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एकतरफा प्यार...? स्कूल से घर लौटते समय छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने चाकू से गोदा

एकतरफा प्यार...? स्कूल से घर लौटते समय छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने चाकू से गोदा

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 29, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 10:41 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में 16 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। स्कूल से घर लौटते समय नाबालिग आरोपी ने छात्रा को चाकू से वार कर के मार डाला है।

Maharashtra school girl murder- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर हत्या के अपराध की खतरनाक वारदात सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। ये घटना नागपुर के अजनी थाने के अंतर्गत गुलमोहर कॉलोनी में हुई है। 16 वर्षीय छात्रा की स्कूल से वापस आते समय निर्ममता से हत्या कर दी गई है। पुलिस को संदेह है कि यह घटना एकतरफा प्यार के कारण हुई है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मृतक छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।

कैसे हुई हत्या?

जानकारी के मुताबिक, हत्या की शिकार छात्रा अजनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा थी। वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी एक नाबालिग आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। किसी को कुछ समझने से पहले ही आरोपी ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

घटना की जानकारी मिलते ही अजनी पुलिस थाने के निरीक्षक, थाने के पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी वारदात के बाद वहां से फरार हो गया। आरोपी के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं।

नागपुर शहर में हड़कंप

हत्या से पहले आरोपी ने छात्रा को फोन किया था, ऐसी जानकारी भी सामने आई है। स्कूल छुटने के बाद जब छात्रा घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू से वार कर दिया। इस घटना पर पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी या प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। इस हत्या की घटना से नागपुर शहर में हड़कंप मच गया है। आरोपी और मृतका दोनों के नाबालिग होने की जानकारी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें- जालना: कुएं में गिरी कार, 5 की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

मुंबई में 3 साल की मासूम को टेंपो ने कुचला, हादसे का CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।