महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुरार विलेज क्षेत्र के अंबेवाड़ी स्थित चगन पटेल चाल में माउली बिल्डर के खड्डे ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की खड्डे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के कारण लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच जारी है।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे हुई, जब दिव्यांश राजेश मौर्य नामक बच्चा खेलते समय अपनी गेंद माउली बिल्डर के द्वारा निर्माण किए गए खड्डे से निकालने के लिए गया था। इसी दौरान वह पास में मौजूद पानी से भरे गहरे खड्डे में गिर गया। यह खड्डा माउली कंस्ट्रक्शन द्वारा खोदा गया था।
डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और तुरंत उसे कांदिवली स्थित बीएमसी के भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
इस घटना की सूचना कुरार पुलिस स्टेशन को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खड्डे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल, इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों ने कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव किया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। कुरार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र की 'एपस्टीन फाइल'! फर्जी बाबा की पेन ड्राइव में मिले 58 आपत्तिजनक वीडियोज; कई नामी लोगों तक पहुंच
जिन्न और तांत्रिक शक्तियों के नाम पर साइबर क्राइम, युवती से 15.93 लाख की ठगी