1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में आज फिर आए Coronavirus के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 70 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में आज फिर आए Coronavirus के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 70 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:51 pm IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए जो कि गुरुवार को सामने आए सर्वाधिक नए मामलों से कुछ कम हैं। गुरुवार को राजिय में 25,833 नए मामले आए थे। राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 24,22,021 तक पहुंच गई है।

Maharashtra again reports more than 25 thousand new Coronavirus cases- India TV Hindi
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए जो कि गुरुवार को सामने आए सर्वाधिक नए मामलों से कुछ कम हैं। गुरुवार को राजिय में 25,833 नए मामले आए थे। राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 24,22,021 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इस अवधि में कोविड-19 के 70 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 53,208 हो गई है। बता दें राज्य में पिछले तीन कई दिनों से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और गुरुवार को यह आंकड़ा लगभग 26 हजार के पास पहुंच गया। विभाग के मुताबिक, राज्य में 14,400 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,89,965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नए सिरे से पाबंदियां लगाना शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी नए निर्देशों के अनुसार अब निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत से ज्यादा स्टाफ को अनुमति नहीं होगी, इसके अलावा राज्य में सभी ड्रामा थिएटर और ऑडिटोरियम में भी क्षमता से 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे। 

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारिओं की उपस्थिति के लिए कार्यालय का हेड निर्देश जारी कर सकता है। हालांकि स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं से जुड़े तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े निजी और सरकारी दफ्तरों को इन निर्देशों से छूट रहेगी लेकिन उन्हें भी अपने कार्यालय में कोरोना के नियमों जैसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग काा पालन करना होगा।

किसी भी सरकारी या निजी कार्यालय में मास्क पहने बिना किसी को भी दाखिल होने की अनुमति नहीं होगी, कार्यालय में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति का तापमान मापा जाएगा और हर कार्यालय में जरूरी जगहों पर सैनेटाइजर रखें जाएंगे। ये सभी दिशा निर्देश 31 मार्च तक लागू रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।