Maharashtra Assembly Election Live: महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए आज हुए मतदान में आखिरी दो घंटों में बंपर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58.22% वोटिंग की खबर है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुखता से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे लगाए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि महायुति इन नारों के जरिये धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें: