1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ATM से लोगों के पैसे चुराने की ऐसी तरकीब..., ये तरीका जान कर उड़ जाएंगे आपके होश, Video

ATM से लोगों के पैसे चुराने की ऐसी तरकीब..., ये तरीका जान कर उड़ जाएंगे आपके होश, Video

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 16, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 11:10 pm IST

नागपुर में ATM फ्रॉड का हैरान करने वाले मामला सामने आया है। चोर/ठग एटीएम में काली पट्टी लगाकर, लोगों के पैसे अटकाते थे और फिर खुद पैसे निकाल लेते थे। नागपुर पुलिस ने ये फर्जीवाड़ा पकड़ लिया है।

ATM से चुराए जा रहे थे लोगों के पैसे।- India TV Hindi
ATM से चुराए जा रहे थे लोगों के पैसे। Image Source : INDIA TV

ATM से संबंधित कई खबर आपने देखी होगी और सुनी होगी। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में ATM से ठगी और चोरी का एक नया मामला देखने को मिला है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, ठगों ने ATM में काली पट्टी लगाकर, लोगों के पैसे अटका देने की तरकीब निकाली थी। इसके बाद ठग खुद जाकर वो पैसा निकाल लेते थे। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, नागपुर के हिंगना मार्ग के वाडी टी पॉइंट स्थित एटीएम में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां ठगों द्वारा मशीन के पैसे निकालने वाले हिस्से पर हूबहू मशीन जैसी अलग से लोहे की पट्टी लगाकर लोगों के पैसे निकलने से रुकाये जाते थे। जैसे ही पैसे निकालने वाला शख्स चला जाता था, ठगों द्वारा तुरंत वहां से वो पैसे ले लिए जाते थे।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

कुछ ऐसी ही घटना गुणरत्न प्रसाद डुकरे के साथ भी हुई। जब वो एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो उन्होंने अपना कार्ड स्वाइप कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनके मोबाइल पर पैसे डेबिट का संदेश भी आ गया। मशीन से नोट गिनने की आवाज भी आई, लेकिन पैसे बाहर नहीं निकले। निकासी के हिस्से पर उन्हें कोई खुला स्लॉट नहीं दिखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

थोड़ी देर रुकने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले और मशीन में कुछ गड़बड़ नजर आई, तो उन्होंने इस बात की सूचना तुरंत एमआईडीसी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोहे की पट्टी निकाली। इस संबंध में डुकरे ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब पुलिस CCTV के आधार पर इस घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। इस पूरी घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें- मुंबई के दो इंटरनेशनल स्कूलों को मिले धमकी भरे मेल, शहर में भी धमाके की दी वार्निंग

'हम ब्रिज के नीचे दबे थे, लोग मदद करने की जगह रील्स बना रहे थे', इंद्रायणी नदी पर पुल हादसे के पीड़ित का दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।