1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: कोविड केंद्र में बुजुर्ग मरीज का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

महाराष्ट्र: कोविड केंद्र में बुजुर्ग मरीज का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2021 12:01 pm IST,  Updated : May 17, 2021 12:01 pm IST

महाराष्ट्र के एक कोविड केंद्र में उपचार करवा रहे कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब केंद्र के कर्मचारियों ने वहां पर ही उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

महाराष्ट्र: कोविड...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: कोविड केंद्र में बुजुर्ग मरीज का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन  Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

ठाणे: महाराष्ट्र के एक कोविड केंद्र में उपचार करवा रहे कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब केंद्र के कर्मचारियों ने वहां पर ही उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जनजातीय समूह से संबंध रखने वाले महेश्वर पाटकर शनिवार को 70 बरस के हो गए। जब कोविड केंद्र के कर्मचारियों को यह पता चला तो उन्होंने तत्काल एक केक मंगवाया और पाटकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए गीत गाया।

यह केंद्र उसगांव में स्थित है और इसका संचालन श्रमजीवी संगठन करता है। यह एक स्थानीय जनजातीय कल्याण संगठन है जिसके प्रमुख पूर्व विधायक विवेक पंडित हैं। यह केंद्र एक मई को शुरू हुआ।

पंडित ने कहा, ‘‘केंद्र में मरीजों को अच्छा महसूस हो सके, इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।