1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे पर बीजेपी का निशाना, कहा- वह सोने के चम्मच से जूस पीकर बड़े हुए

उद्धव ठाकरे पर बीजेपी का निशाना, कहा- वह सोने के चम्मच से जूस पीकर बड़े हुए

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 28, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 07:01 pm IST

शिवसेना में हुई बगावत के बाद से ही उद्धव ठाकरे और भाजपा एक-दूसरे को निशाने पर लेते रहते हैं। अब प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने भी नया बयान दिया है।

Chandrashekhar Bawankule & Uddhav Thackeray- India TV Hindi
चंद्रशेखर बावनकुले और उद्धव ठाकरे। Image Source : ANI

महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। सभी विरोधी दल एक-दूसरे पर बयानबाजी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे को 'सोने के चम्मच से जूस पीकर बड़ा हुआ' बता दिया है। आइए जानते हैं बावनकुले ने उद्धव के बारे में और क्या कुछ कहा...

देवेंद्र फडणवीस की तारीफ

चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 5 वर्ष के अपने मुख्यमंत्री काल में एक सक्षम सीएम की भूमिका अदा की है। देवेंद्र फडणवीस की ऊंचाई कभी कम नहीं हो सकती। उनका कार्यकाल इस तरीके का था कि इतिहास में उसको अंकित किया जाएगा।

उद्धव ठाकरे पर निशाना
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि उद्धव को भी सीएम बनने का मौका मिला था। उन्होंने ढ़ाई साल सरकार चलाई लेकिन वह देवेंद्र फडणवीस की बराबरी नहीं कर पाए। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे सोने के चम्मच से जूस पीकर बड़े हुए हैं। वह जनमानस के बीच में बड़े नहीं हुए हैं। वह देवेंद्र फडणवीस के संबंध में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 

जनता देगी जवाब
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव सभाओं में जिस तरीके की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इसका जवाब जनता देगी। उद्धव ठाकरे जितना अपशब्द का इस्तेमाल करेंगे, देवेंद्र फडणवीस की ऊंचाई बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का रोज अधोपतन हो रहा है, रोज उनकी पार्टी से लोग छोड़कर जा रहे हैं। हमारी सहनशक्ति की भी लिमिट है यदि वह खत्म हो गई तो हम लोग अपनी लिमिट क्रॉस कर लेंगे। 

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का दावा- भाजपा दिसंबर में करवा सकती है आम चुनाव, सभी हेलिकॉप्टर बुक

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ सकते हैं 12 छोटे राजनीतिक दल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।