1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: शादी के बाद देवदर्शन के लिए कार से जा रहा था परिवार, ट्रक से टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत

महाराष्ट्र: शादी के बाद देवदर्शन के लिए कार से जा रहा था परिवार, ट्रक से टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 01, 2025 09:49 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 09:57 am IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में एक नवविवाहित कपल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

road accident- India TV Hindi
कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत Image Source : REPORTER INPUT

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपति की कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में नवविवाहित दंपति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

बार्शी तहसील के पांगरी गांव में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में यह दर्दनाक घटना घटी है। पांगरी गांव के पास जांभळबेट पुल पर हुए हादसे में कार चकनाचूर हो गई। मृतकों में गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे सहित एक अन्य महिला शामिल है।

वहीं चार दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बार्शी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को अनिकेत और मेघना का विवाह हुआ था। दोनों को लेकर परिवारजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी मार्ग में यह भीषण हादसा हुआ।

22 नवंबर को ठाणे में हुआ था भीषण सड़क हादसा

बीती 22 नवंबर को महाराष्ट्र के ठाणे में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी और शिवसेना नेता की पत्नी समेत 4 लोग घायल हुए थे। ये हादसा ठाणे जिले के अंबरनाथ में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ था। इस दौरान टाटा नेक्सन कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी और कई मोटरसाइकिलों से जा टकराई।  इस टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दुर्घटना में शामिल कार अंबरनाथ के शिवसेना नेता प्रमोद चौबे के नाम पर पंजीकृत है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी सुमन चौबे भी कार में मौजूद थीं। इस घटना में चौबे की पत्नी भी घायल हुई थीं। सुमन चौबे शिवसेना (शिंदे गुट) से नगर परिषद का चुनाव लड़ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।