1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4313 नए मामले, 92 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4313 नए मामले, 92 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2021 10:33 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 10:33 pm IST

महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.04 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

Maharashtra Coronavirus Updates, Maharashtra Coronavirus, Coronavirus Updates- India TV Hindi
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,313 नए मरीज मिले तथा 92 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,313 नए मरीज मिले तथा 92 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 64,77,987 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,37,643 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज सबसे ज्यादा 35 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं। राज्य में संक्रामक रोग से 4,360 और मरीजों के उभरने से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 62,86,345 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 50,466 रह गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.04 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। अकोला और नागपुर के ग्रामीण हिस्सों के साथ-साथ हिंगोली और वर्धा जिलों और लातूर और मालेगांव के नगर निकायों में कोविड-19 के नए मामले रिपोर्ट नहीं हुए हैं। दूसरी ओर, अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 688 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पुणे के ग्रामीण हिस्सों में 552 मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में, पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 1,865 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद मुंबई क्षेत्र में 952 मामलों की पुष्टि हुई है।

नासिक क्षेत्र में 847, कोल्हापुर क्षेत्र में 488, लातूर क्षेत्र में 120, औरंगाबाद क्षेत्र में 14, अकोला क्षेत्र में 20 और नागपुर क्षेत्र में सात नए मामले सामने आए हैं। मुंबई शहर में 423 नए मामले आए हैं और तीन मरीजों की मौत हुई है जबकि पुणे शहर में 522 नए मरीज मिले हैं और आठ संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई है। पुणे जिले में सबसे ज्यादा 14,973 इलाजरत मरीज हैं। बृन्हमुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में आज 303 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रामक रोग से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7,23,458 पहुंच गई है। शहर में 3532 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।